वैलेंटाइन वीक में 11 फरवरी का दिन बेहद खास है क्योंकि आज Promise day है. वैलेंटाइन वीक के दौरान हर कोई एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करता है लेकिन यही एक दिन ऐसा होता है जब लोग वादा करते हैं कि वो एक दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे. वैसे वादा निभाने और तोड़ने पर हिंदी कविता और उर्दू शायरी में भी बहुत कुछ लिखा गया है. इस प्रॉमिस डे पर पढ़िए ऐसी ही मशहूर शायरी और कविता. वादा झूठा कर लिया चलिए तसल्ली हो गई है. ज़रा सी बात ख़ुश करना दिल-ए-नाशाद का (दाग देह्लवी) सुबूत है ये मोहब्बत की सादा-लौही का जब उस ने वादा किया हम ने एतबार किया (जोश मलीहाबादी) वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो वही यानी वादा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो (मोमिन खान मोमिन ) आदतन तुम ने कर दिए वादे आदतन हम ने एतबार किया (गुलज़ार) तेरे वादे पे जिए हम तो ये जान झूठ जाना खुशी से मर ही न जाते अगर ऐतबार होता (मिर्ज़ा ग़ालिब ) आप तो मुंह फेर कर कहते हैं आने के लिए वस्ल का वादा ज़रा आँखें मिला कर कीजिए (लाला माधव राम जौहर) तेरे वादे को कभी झूट नहीं समझूँगा आज की रात भी दरवाज़ा खुला रक्खूँगा (शहरयार)
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SHGBat
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SHGBat
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें