सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा आतंकी हमला: शहीदों के परिवारों के लिए एक दिन की सैलरी देगा उत्तराखंड का IAS एसोसिएशन

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में अब तक 42 जवानों के शहीद होने की खबर सामने आई है. इस हमले में कई जवान घायल हुए हैं. पूरे देश को इस खौफनाक घटना ने झकझोर दिया है और लोग सोशल मीडिया पर खुलकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. देश के कई हिस्सों से शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के लिए मदद करने की आवाज उठी है. उत्तराखंड के आईएएस एसोसिएशन ने शहीदों के परिवारों की आर्थिक मदद के लिए अपनी एक दिन की सैलरी का योगदान देने की बात कही है. The IAS Association of Uttarakhand to contribute one day's salary to the family members of the CRPF personnel who lost their lives in #PulwamaAttack yesterday. The amount will be sent to the CRPF Headquarters in Delhi. — ANI (@ANI) February 15, 2019 यह आर्थिक मदद दिल्ली में सीआरपीएफ हेडक्वार्टर को भेजी जाएगी. गौरतलब है कि गुरुवार को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में एक बड़ा आतंकी हमला हुआ था. जैश-ए-मुहम्मद की ओर से अंजाम दिए गए इस हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने सीआरपीएफ के एक काफिले में विस्फोटक से भरी गाड़ी भिड़ा दी, जिसमें 42 जवान शहीद हो गए. न्यूज18 हिंदी के मुताबिक, इस बस में सीआरपीएफ के 44 जवान सवार थे. यह बस सीआरपीएफ की 76वीं बटालियन की थी. इसमें ज्यादातर जवान हेड कॉन्स्टेबल और ट्रेड्समैन रैंक के थे. बस में सवार जवानों की एक लिस्ट सामने आई है, जिसमें बस का नंबर और जवानों के नाम उनके बटालियन नंबर के साथ दर्ज हैं. बस का नंबर HR 49 F 0637 था. ये जवान सीआरपीएफ की 76वीं, 45वीं, तीसरी, 176वीं, 115वीं, 92वीं, 82वीं, 75वीं, 61वीं, 35वीं, 21वीं, 98वीं, और 118वीं बटालियन के थे. ये भी पढ़ें: पुलवामा की घटना हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला, हम सरकार और जवानों के साथ हैं: राहुल गांधी ये भी पढ़ें: Pulwama Attack की इनसाइड स्टोरी: स्कूल का शर्मीला छात्र कैसे बन गया मानव बम?

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SQCt8k

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S