सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुलभूषण जाधव मामला: ICJ में आज पाकिस्तान रखेगा अपना पक्ष

ICJ (इंटनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस) में कुलभूषण जाधव मामले में भारत ने सोमवार को अपना पक्ष रखा था. जिसके बाद कोर्ट की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई थी. वहीं अब मंगलवार को पाकिस्तान अपना पक्ष रखने वाला है. इससे पहले सोमवार को सुनावाई के दौरान अपना पक्ष रखते हुए भारत ने कहा था कि पाकिस्तान इस मामले में उचित प्रक्रिया के न्यूनतम मानकों को भी पूरा करने में असफल रहा है. भारत ने यह भी अपील की कि इंटरनेशनल कोर्ट पाकिस्तान के फैसले को गैरकानूनी घोषित करे. वहीं पाकिस्तान ने कहा कि उसने आईसीजे में कुलभूषण जाधव को लेकर जो प्रमुख सवाल पूछे थे, भारत ने उन सवालों के जवाब नहीं दिए. पाकिस्तान की एक सैन्य अदालत ने जाधव को मौत की सजा सुनाई हुई है. गौरतलब है कि आईसीजे मुख्यालय में सोमवार को चार दिवसीय सुनवाई ऐसे समय शुरू हुई है, जब जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए आतंकी हमले में 41 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बहुत बढ़ गया है. सुनवाई के पहले दिन भारत ने आईसीजे से अपील की कि पाकिस्तानी सैन्य अदालत द्वारा कुलभूषण जाधव को दी गई फांसी की सजा को निरस्त किया जाए और उनकी तत्काल रिहाई के आदेश दिए जाएं, क्योंकि पाकिस्तान की सैन्य अदालत में जाधव के खिलाफ सुनाया गया फैसला तय प्रक्रियाओं के न्यूनतम स्तर को संतुष्ट करने में भी निराशापूर्ण तरीके से विफल रहा. भारत ने कहा कि पाकिस्तान ने वियना संधि का उल्लंघन किया है और कॉन्सुलर एक्सेस नहीं दिया है. भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने केस की सुनवाई के दौरान कहा, ‘यह एक ऐसा दुर्भाग्यपूर्ण मामला है, जहां एक निर्दोष भारतीय की जिंदगी दांव पर लगी है. पाकिस्तान का पक्ष पूरी तरह से तथ्यहीन है.' उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इस मामले का प्रोपेगेंडा के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है, उसका व्यवहार अविश्वास पैदा करने वाला है. पाकिस्तान ने भारतीय नागरिक को गिरफ्तार कर उसे आतंकी और बलूचिस्तान में अशांति पैदा करने वाला भारतीय एजेंट बताया है. जाधव को गिरफ्तार कर पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ साजिश रचने का काम किया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TVjoPr

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S