सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जम्मू कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला, IED ब्लास्ट में 18 CRPF जवान शहीद

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों ने फिर एक हमले को अंजाम दिया है. अब जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आईईडी धमाके की घटना सामने आई है. इस धमाके में करीब 18 जवान शहीद हो गए हैं. न्यूज18 के मुताबिक जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने जवानों के शहीद होने की पुष्टि की है. वहीं 30 जवान घायल हैं. अवंतीपोरा के गोरीपोरा इलाके में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकवादियों ने आईईडी ब्लास्ट के जरिए जवानों को निशाना बनाया. वहीं जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है. Jaish-e-Mohammed ने कश्मीरी न्यूज एजेंसी GNS को एक टेक्सट मैसेज कर हमले की जिम्मेदारी ली. Pulwama: IED blast followed by gunshots in Goripora area of Awantipora, more details awaited. #JammuandKashmir pic.twitter.com/zf65k7cho9 — ANI (@ANI) February 14, 2019 आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों की बस को अपना निशाना बनाकर इस घटना को अंजाम दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लास्ट के बाद आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की बसों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी. जानकारी के मुताबिक सीआपीएफ के काफिले में दर्जनभर गाड़ियां शामिल थीं. जिसमें 2500 से ज्यादा जवान सवार थे. हमले के बाद साउथ कश्मीर के कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. साथ ही सेना के जरिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. खबर में अपडेट जारी है...

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2S1v5T9

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S