सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमले के दो दिन बाद, IED ब्लास्ट में सेना के मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट हुए शहीद

बीते गुरुवार को पुलवामा में हुए भीषण आतंकी हमले ने सीआरपीएफ के 40 जवानों को निगल लिया थी. इस घटना में शहीद होने वाले जवानों का अंतिम संस्कार भी न हो सका था कि आतंकियों ने एक और घटना को अंजाम दे दिया. पुलवामा हमले के दो दिन बाद यानी शनिवार को आईईडी ब्लास्ट में भारतीय सेना के एक मेजर शहीद हो गए. सेना की इंजीनियरिंग कॉर्प्स के मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट एक बम डिस्पोजल टीम का नेतृत्व कर रहे थे. उनकी टीम ने राजौरी के नौशेर सेक्टर में रोड़ किनारे कई माइन्स ढूंढ निकाले. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के रहने वाले मेजर चित्रेश और उनकी टीम ने एक माइन को डिफ्यूज कर लिया था. लेकिन जैसे ही वह दूसरी माइन को डिफ्यूज करने लगे तभी वह एक्टिवेट हो गया और उसमें विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट शहीद हो गए और उनके साथियों को गंभीर चोटें पहुंची. गौरतलब है कि एलओसी से सटे नौशेरा में शनिवार को पाकिस्तान की तरफ से लगातार गोलीबारी की जा रही थी. संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए बॉर्डर पार से भारतीय पोस्टों पर लगातार फायरिंग की जा रही थी. Rajouri: Major Chitresh Singh Bisht leading the Bomb Disposal Team in Naushera sector defused one of the mines successfully. While neutralizing another mine, the device got activated and the officer suffered grievous injuries and lost his life. #JammuAndKashmir https://t.co/kJ2D4fuAap — ANI (@ANI) February 16, 2019 न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आईईडी को सीमा पार से आने वाले आतंकियों ने लगाया था. हालांकि इस हमले की अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2S7t2wy

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S