सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक हफ्ते के भारत दौरे पर मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट II, PM मोदी से की मुलाकात

मोनाको के राष्ट्र प्रमुख प्रिंस अल्बर्ट II सोमवार से भारत के दौर पर हैं. उनका ये दौरा एक हफ्ते यानी 10 फरवरी तक चलेगा. अपने इस दौरे के दौरन प्रिंस अल्बर्ट II ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मुलाकात की. जानकारी के मुताबिक इसके बाद प्रिंस अलबर्ट राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भी मुलाकात करेंगे. Delhi: Prince of Monaco Albert II meets PM Narendra Modi. He is on an official visit to India. pic.twitter.com/dnFXApS4Ks — ANI (@ANI) February 5, 2019 Delhi: Prince of Monaco Albert II meets EAM Sushma Swaraj. He is on an official visit to India. pic.twitter.com/0U1j6eZVJr — ANI (@ANI) February 5, 2019 इससे पहले प्रिंस अलबर्ट सोमवार सुबह भारत पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने दोपहर में भारत-मोनाको बिजनेस फोरम में हिस्सा लिया. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने सोमवार को कहा कि भारत और यूरोपीय देश मोनाको के बीच सेवा क्षेत्र और उच्च प्रौद्योगिकियों में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं. प्र भु ने कहा कि दोनों साथ पर्यावरण से संबंधित चिंताओं को दूर करने के लिए प्रौद्योगिकी का विकास करने के लिए मिलकर काम कर सकते हैं. भारत मोनोको व्यापार मंच में दोनों देशों की कंपनियों को संबोधित करते हुए प्रभु ने कहा कि भारत ने 12 चैंपियन क्षेत्रों की पहचान की है और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की व्यापक संभावनाएं हैं. इस मौके पर अल्बर्ट II भी मौजूद थे. प्रभु ने कहा कि दोनों देश आईटी और संबंध सेवाओं, पर्यटन, चिकित्सा मूल्य यात्रा,परिवहन और लॉजिस्टिक्स, लेखा और वित्त, आडियो विजुअल, विधि, संचार, पर्यावरण, वित्त और शिक्षा क्षेत्र में सहयोग कर सकते हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UMuJSb

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S