सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

J&K: कुलगाम में मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, फायरिंग अब भी जारी

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों को आंतक के खिलाफ लड़ाई में बड़ी कामयाबी मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रविवार सुबह यहां मुठभेड़ में चार आतंकी मारे गए हैं. Jammu & Kashmir: Two terrorists killed in ongoing gunfight in Devsar area of #Kulgam district in wee hours today. — All India Radio News (@airnewsalerts) February 10, 2019 सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों को शनिवार शाम यहां के केल्लम गांव में कुछ आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सेना, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस ने जॉइंट सर्च ऑपरेशन चलाया. आतंकियों ने चारों तरफ से घिर जाने के बाद जवानों को फायरिंग शुरू कर दी. जिस पर सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में चार आतंकवादी मार गिराए गए हैं. Visuals: Encounter underway between security forces and terrorists in Kulgam district's Kellam Devsar area. #JammuAndKashmir (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/koj3VmH5xC — ANI (@ANI) February 10, 2019 प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यहां अभी भी फायरिंग जारी है. मुठभेड़ को देखते हुए एहतियातन इलाके में इंटरनेट सर्विस और रेल सेवाओं को रोक दिया गया है. इसे पहले बीते बुधवार को कश्मीर घाटी के पुलवामा इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. एनकाउंटर के दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प भी हुई थी. वहीं एक फरवरी को भी पुलवामा के एक गांव में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ हुई थी. जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए थे. इन दोनों आतंकवादियों को पुलिस और संयुक्त कार्रवाई में मारा गया था.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DoiFzp

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S