सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Kulbhushan jadhav case Live Updates: जाधव के प्रतिनिधि हरिश साल्वे ने कहा, 'यह वियना कन्वेंशन का एक गंभीर उल्लंघन है'

अपडेट- साल्वे ने कहा कि पाकिस्तान कन्फेशन डॉक्यूमेंट को पाकिस्तान प्रोपेगेंडा के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है. हालांकि भारत को कोई भी ट्रायल डॉक्यूमेंट नहीं दिया गया है. अपडेट- साल्वे ने कोर्ट में कहा कि जाधव को पिछले तीन सालों से ट्रॉमा का सामना करना पड़ रहा है. अपडेट- कुलदीप जाधव के प्रतिनिधि साल्वे ने कहा कि 30 मार्च 2016 को, भारत ने पाकिस्तान को कांसुलर एक्सेस (जाधव के लिए) के अपने अनुरोध को याद दिलाया और हमें कोई जवाब नहीं मिला. भारत द्वारा अलग-अलग तारीखों पर 13 रिमाइंडर भेजे गए थे.  Harish Salve representing India & Kulbhushan Jadhav in ICJ: On 30th March 2016, India reminded Pakistan of its request of consular access (for Jadhav) & received no reply. 13 reminders were sent by India on various dates pic.twitter.com/NpU8g7JjWf — ANI (@ANI) February 18, 2019 अपडेट- हरीश साल्वे ने कहा, 'इसमें कोई संदेह नहीं है कि पाकिस्तान प्रोपेगेंडा टूल के रूप में इसका इस्तेमाल कर रहा था. पाकिस्तान बिना देर किए कांसुलर एक्सेस देने के लिए बाध्य था. Harish Salve representing India & Kulbhushan Jadhav in ICJ: There is no manner of doubt that Pakistan was using this as a propaganda tool. Pakistan was bound to grant consular access without delay. pic.twitter.com/rsU3rlR6Zz — ANI (@ANI) February 18, 2019 अपडेट- ICJ में कुलभूषण जादव के प्रतिनिधी हरीश साल्वे ने कहा कि 'यह वियना कन्वेंशन का एक गंभीर उल्लंघन है' Harish Salve representing India & Kulbhushan Jadhav in ICJ: It is an egregious violation of the Vienna Convention pic.twitter.com/TRPNT80V21 — ANI (@ANI) February 18, 2019 अपडेट- नीदरलैंड के हेग स्थित ICJ (इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस) में भारतीय नागरिक कुलभूषण जादव के मामले पर पब्लिक हियरिंग शुरू हो गई है. The Hague (Netherlands): International Court of Justice (ICJ) starts public hearing in Indian National Kulbhushan Jadhav case pic.twitter.com/UfdZgZ8Qov — ANI (@ANI) February 18, 2019 पुलवामा में CRPF के दस्ते पर आतंकी हमला होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है. आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान को सबक सिखाने की कोशिशों के बीच कुलभूषण जाधव मामले में भारत और पाकिस्तान इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में आज आमने-सामने होंगे. 18 फरवरी से शुरू होकर यह सुनवाई अगले चार दिनों तक चलेगी. यह भी पढ़ें: इस आतंकी की वजह से पाकिस्तान की जेल में हैं कुलभूषण जाधव क्या है मामला? पाकिस्तान की आर्मी कोर्ट ने 47 साल के जाधव को अप्रैल 2017 में फांसी की सजा सुनाई थी. पाकिस्तान का आरोप है कि जाधव भारतीय जासूस हैं. जाधव एक रिटायर नेवी ऑफिसर हैं जिन्हें पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने ईरान से अपहृत कर लिया था. चार दिनों तक चलेगी सुनवाई सुनवाई की शुरुआत भारत के पक्ष से होगी. पाकिस्तान अपना पक्ष 19 फरवरी को रखेगा. 20 फरवरी को भारत पाकिस्तान के पक्ष का जवाब देगा. फिर 21 फरवरी को भारत के खिलाफ पाकिस्तान अपना पक्ष रखेगा. भारत की तरफ से कुलभूषण जाधव की पैरवी हरीश साल्वे करेंगे. इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए भारत के पास 3 घंटे होंगे. भारत चाहता है कि ICJ जाधव की मौत की सजा खत्म करवा दे. यह भी पढ़ें-कुलभूषण जाधव का केस लड़ने वाले हरीश साल्वे कौन हैं? कुलभूषण मामले में कब क्या हुआ? 25 मार्च 2016: भारत को जाधव की हिरासत की जानकारी मिली 10 अप्रैल 2017: पाकिस्तान की मिलिट्री कोर्ट ने जाधव को मौत की सज़ा सुनाई 8 मई 2017: भारत ने ICJ का दरवाज़ा खटखटाया 15 मई 2017: मामले में सुनवाई हुई 18 मई 2017: ICJ ने फांसी पर रोक लगाई 25 दिसंबर 2017: जाधव की मां और पत्नी ने पाक जाकर जाधव से मुलाकात की 28 दिसंबर 2017: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मुलाकात की जानकारी संसद को दी

from Latest News देश Firstpost Hindi https://hindi.firstpost.com/world/kulbhushan-jadhav-case-live-updates-in-icj-india-pakistan-final-hearings-in-netherlander-hague-no-193078.html

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S