सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुस्लिम महिला का बुर्का बनकर Ladies Toilet में घुसा शख्स, हुआ गिरफ्तार

आम तौर पर किसी भी सार्वजनिक जगह पुरुषों और महिलाओं के शौचालय (Toilet) के बाहर स्पष्ट रूप से पुरुष (Gents) और महिला (Ladies) लिखा होता है. मगर गोवा के पणजी बस स्टेंड के लेडीज टॉयलेट (Ladies Toilet) में एक सिरफिरा शख्स बुर्का पहनकर अंदर घुस गया. महिलाओं ने उसे यहां देखा तो उन्होंने शोर मचाया. पुलिस ने आरोपी शख्स को लेडीज टॉयलेट से गिरफ्तार किया है. एनडीटीवी के अनुसार मुस्लिम महिला के वेशभूषा में Ladies Toilet टॉयलेट में घुसे इस शख्स के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है. गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि उससे पूछताछ कर ऐसा करने के पीछे उसके मकसद का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. गोवा पुलिस के अनुसार, शनिवार को 35 वर्षीय वर्जील फर्नांडिस (Virgil Fernandes) नाम का यह शख्स मुस्लिम महिला के लिबास (बुर्का) में पणजी बस स्टैंड पर Ladies Toilet के अंदर घुस गया था. टॉयलेट में मौजूद महिलाओं को उसकी संदिग्ध हरकतों को देखकर उसपर शंका हुई. उन्होंने आरोपी शख्स को घेर लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया. महिलाओं का शोरगुल सुनकर बस स्टैंड पर मौजूद यात्री वहां पहुंचे तो आरोपी शख्स ने वहां से भागने की कोशिश की. लेकिन यात्रियों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. बुर्का पहनकर Ladies Toilet में घुसने वाला वर्जील फर्नांडिस सरकारी कर्मचारी है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2tpAUzG

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S