देश की राजधानी दिल्ली सोमवार की सुबह धुंध की चादर में लिपटी नजर आई. घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर देख पाना मुश्किल हो गया है. ऑफिस जाने वालों और ट्रेन व विमान में यात्रा करने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली आने और यहां से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं. हालांकि कोई भी फ्लाइट अभी तक कैंसिल या डाइवर्ट नहीं हुई है. Several flights to/from Delhi delayed due to dense fog. No flights cancelled/diverted. (file pic) pic.twitter.com/AV2qZIoUZk — ANI (@ANI) February 4, 2019 वहीं फॉग के कारण दिल्ली स्टेशन पर 27 ट्रेनें देरी चल रही है. इसके अलावा फॉग के कारण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई है. घने कोहरे में गाड़ी चला पाना मुश्किल हो रहा है. इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को भी सर्दी का असर रहा और अधिकतम तापमान औसत से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. Delhi: 27 trains running late due to dense fog pic.twitter.com/tRvPUIgC3V — ANI (@ANI) February 4, 2019 मौसम विभाग ने सोमवार को मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया था. लेकिन इसके विपरीत सोमवार को घना कोहरा देखने को मिला है. मौसम विभाग की माने तो सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और नौ डिग्री सेल्सियस के करीब बने रहने की संभावना है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GiQuVA
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GiQuVA
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें