यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से आज यानी बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पहली बार पूछताछ कर सकती है. इसके लिए रॉबर्ट वाड्रा बुधवार शाम 4 बजे ईडी के दफ्तर में पेश हो सकते हैं. आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह मामला कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से विदेशों में संपत्तियां रखने से संबंधित है. #RobertVadra likely to appear before ED today in connection with money laundering case. — All India Radio News (@airnewsalerts) February 6, 2019 वाड्रा ने इस मामले में अग्रिम जमानत (Anticipatory Bail) के लिए दिल्ली की अदालत की दरवाजा खटखटाया था. कोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया था कि वो केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच में सहयोग करें. सूत्रों ने कहा कि जब वाड्रा एजेंसी के सामने पेश होंगे तो उनसे लंदन में कुछ अचल संपत्तियों की खरीद और स्वामित्व (मालिकाना हक) से संबंधित सौदों के बारे में पूछा जाएगा. उनका बयान मनी लांड्रिंग रोधक कानून के तहत दर्ज किया जाएगा. बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने वाड्रा को 16 फरवरी तक अंतरिम जमानत दी है. साथ ही अदालन ने उन्हें निर्देश दिया था कि वो छह फरवरी को खुद उपस्थित होकर जांच में शामिल हों. यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्कावयर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में कथित रूप से मनी लांड्रिंग जांच से संबंधित है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WLjlHZ
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WLjlHZ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें