प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) शनिवार को महाराष्ट्र के यवतमाल और धुले जिले का दौरा करेंगे और कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. विदर्भ के यवतमाल में प्रधानमंत्री आदिवासी छात्रों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन करेंगे. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत बनाए गए घरों की चाभियां कुछ लाभार्थियों को भी सौंपेंगे. प्रधानमंत्री वीडियो लिंक के जरिए अजनी (नागपुर)-पुणे ट्रेन सेवा को भी हरी झंडी दिखाएंगे. धुले में, मोदी प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) के तहत लोअर पंजारा मध्यम परियोजना का उद्घाटन करेंगे.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2IicR05
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2IicR05
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें