सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

LIVE कोलकाता पुलिस vs CBI: धरने पर बैठीं ममता बनर्जी

अपडेट-  कोलाकाता पुलिस ने सीबीआई के जिन अधिकारियों को हिरासत में लिया था उन्हें छोड़ दिया गया है. साथ ही सीबीआई के दफ्तर के बाहर मौजूद पुलिसकर्मियों को भी हटा लिया गया है. अपडेट - टीएमसी के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी टीएमसी से लड़ नहीं सकते. बीजेपी जानती है कि टीएमसी ने नारा दिया है -2019-BJP Finish. ब्रायन ने यह भी कहा कि बिना सर्च वारंट 40 अधिकारयों की टीम पुलिस कमिश्नर के घर पहुंच गई. असली अपराधी नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अजीत डोवाल हैं. मैं अपने सूत्रों के हवाले से यह बात पूरी जिम्मेदारी से कह रहा हूं. Derek O'Brien, TMC: They landed with 40 CBI officials at police commissioner's residence in Kolkata. They don't even have a search warrant. The perpetrators are actually Modi, Shah and Ajit Doval, I heard it from my sources and I say this with full responsibility. pic.twitter.com/gTdvreF323 — ANI (@ANI) February 3, 2019 Derek O'Brien, TMC: Amit Shah and Narendra Modi cannot fight TMC. They are resorting to political vendetta after what they saw in United India rally. BJP knows TMC slogan has arrived - '2019-BJP Finish' pic.twitter.com/WZYYRUaEsc — ANI (@ANI) February 3, 2019 अपडेट:  ममता बनर्जी की प्रेस कॉन्फ्रेंस  के बाद कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भी सामने आए. हालांकि उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की. अपडेट: ममता बनर्जी ने बताया कि यह कार्रवाई बदले की भावना से की गई है. सीबीआई बिना वारंट के पुलिश कमिश्नर के दफ्तर पहुंची थी. उन्होंने कहा कि वह कल से धरने पर बैठेंगी. अपडेट: ममता बनर्जी ने कहा मैं इस घटना से दुखी हूं. देश में अपातकाल है. और मैं संविधान बचाने के लिए हड़ताल पर बैठूंगी. उन्होंने कहा कि बंगाल में कल बजट पेश होना है लेकिन मैं इस कार्यवाही के चलते मेट्रो सिनेमा के बाहर धरने पर बैठूंगी. West Bengal CM Mamata Banerjee: I am going to stage a dharna to save the federal structure. From today I'm going to sit near the Metro Channel. Tomorrow proceedings in state assembly will take place where I will hold a meeting. This dharna means satyagraha. pic.twitter.com/vL6My4UA6G — ANI (@ANI) February 3, 2019 अपडेट: ममता बनर्जी ने इसे भारतीय संघीय ढांचे पर हमला बताया और तमाम विपक्षी दलों से एक हो कर मोदी हटाओ देश बचाओ की मुहीम चलाने की अपील की. अपडेट: चिटफंड मामले में हमने जांच की, गिरफ्तारी भी की, इसके बाद भी सीबीआई की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि कोलकाता के कमिश्नर के घर बिना वारंट के पहुंच गई- ममता बनर्जी West Bengal CM Mamata Banerjee: I am proud to say that my responsibility is to give protection to the force. Without notice, you are coming to Kolkata Police Commissioner's house. We could have arrested CBI but we left. pic.twitter.com/P7DrJjd0Yc — ANI (@ANI) February 3, 2019 अपडेट: ममता बनर्जी ने कहा कि एनएसए अजीत डोभाल के इशारे पर हो रहा है ये सब. उन्होंने राजीव कुमार को बताया दुनिया में सबसे अधिकारियों में से एक. West Bengal CM Mamata Banerjee: I still say Rajeev Kumar (Kolkata Police Commissioner) is the best in the world. pic.twitter.com/DaklO7Be71 — ANI (@ANI) February 3, 2019 अपडेट: ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बंगाल दौरे के बाद हो रही हैं ये कार्यवाही. बनर्जी ने कहा कि उनके घर पर काम करने वालों से भी हो रही है पूछताछ. अपडेट- टीएमसी प्रमुख और ममता बनर्जी ने इस विवाद को पीएम मोदी की साजिश बताया. कहा उनके घर पर भी सीबीआई भेजी गई. कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के निवास पर रविवार 3 फरवरी की शाम हाई जबरदस्त ड्रामा हुआ. एक तरफ कोलकाता पुलिस की टीम तो दूसरी तरफ CBI की टीम. राजीव कुमार के निवास के बाहर दोनों तरफ के अधिकारियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, रोज वैली और शारदा पोंजी स्कीम में जांच कर रही सीबीआई की एक टीम रविवार शाम राजीव कुमार के निवास पहुंचे थे. हालांकि उन्हें घर के बाहर ही रोक दिया गया. इसके बाद सीबीआई के 5 अधिकारियों को जबरन पुलिस स्टेशन ले जाया गया. 5 CBI officers have been detained by the police. https://t.co/9M4tPdDPTE — ANI (@ANI) February 3, 2019 सीबीआई के करीब 40 अधिकारी राजीव कुमार के निवास पर पहुंचे थे. जांच एजेंसी का दावा है कि कोलकात के पुलिस कमिश्नर फरार हैं. कोलकात पुलिस के सपोर्ट में राज्य की सीएम ममता बनर्जी भी राजीव कुमार के निवास पर पहुंचीं. कितने का है घोटाला? रोज वैली स्कैम 15,000 करोड़ रुपए और शारदा चिट फंड में 2500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ है. तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेता डेरक ओ ब्रायन ने ट्वीट करके BJP से पूछा है कि क्या पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के घर CBI के 40 अधिकारियों को भेजकर BJP तख्तापलट करने की तैयारी में थी. BJP planning a constitutional coup ? 40 CBI officials surround Kolkata Police Commissioner’s home. Destruction of institutions goes on unabated. Our demand in #Parliament on Mon. Modi has to go. We are reaching out and sharing this with all Oppn parties who want to #SaveDemocracy — Derek O'Brien | ডেরেক ও’ব্রায়েন (@derekobrienmp) February 3, 2019 इससे पहले रविवार सुबह सीएम ममता बनर्जी ने राजीव कुमार को देश का सबसे बेस्ट पुलिस ऑफिसर बताया था. क्या था पूरा मामला? रोज वैली और शारदा चिटफंड मामले में फरार पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के निवास पर सीबीआई के 40 अधिकारियों की एक टीम पहुंची थी. Chit fund case: Visuals from outside the residence of Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar. A CBI team is present at the spot. #WestBengal pic.twitter.com/2nvzbStFa0 — ANI (@ANI) February 3, 2019 सीबीआई टीम के पहुंचने की खबर मिलते ही कोलकाता पुलिस मौके पर पहुंच गई. सीबीआई टीम को फिलहाल अब पुलिस स्टेशन ले जाया गया है. West Bengal: Police detains the CBI team which had reached the residence of Kolkata Police Commissioner Rajeev Kumar. The team has now been taken to a police station. pic.twitter.com/YXJJ3d11LL — ANI (@ANI) February 3, 2019 सीबीआई ने शनिवार को बताया कि राजीव कुमार फरार हैं और सीबीआई उनकी तलाश कर रही है. सीबीआई सूत्रों के मुताबिक उनकी गिरफ्तारी भी तय हो चुकी है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई सूत्रों ने कहा, चिटफंड मामले में राजीव कुमार शक के घेरे में हैं. सूत्रों ने कहा, पूछताछ के लिए उन्होंने कुमार को दो बार समन भी भेजा, लेकिन वो जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक कोलकाता में पिछले कुछ दिनों से कुमार चुनाव आयोग की मीटिंग में भी शामिल नहीं हो रहे, जिसकी वजह से सीईसी (CEC) ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है. हालांकि इस मामले में कोलकाता पुलिस के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि कुमार फरार नहीं हैं. ममता बनर्जी ने मांगी EC से माफी वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाद में संवाददातों के जरिए ईसी से माफी मांगते हुए कहा था कि कुमार फिलहाल छुट्टी पर हैं. ममता बनर्जी ने कहा, ये बहुत ही छोटी बात है. कुमार इस वक्त छुट्टी पर हैं. लेकिन फिर भी चुनाव आयोग ने पूछा है तो हम माफी मांगते हैं. इसके अलावा ममता बनर्जी ने ये भी कहा था कि ईसी ने हमसे कहा था कि वो सभी पुलिस अधिकारी जो अपनी पोस्ट पर 3 साल से ज्यादा समय से हैं या अपनी होम डिस्ट्रिक्ट में हैं तो उनका ट्रांसफर होना चाहिए. बनर्जी ने बताया कि इस मामले में 15 से 20 फरवरी तक काम पूरा हो जाएगा. CBI ने भेजी थी डीजीपी को चिट्ठी इससे पहले सीबीआई ने पश्चिम बंगाल के डीजीपी को चिट्ठी भेजी थी, जिसमें उन्होंने लिखा था कि सीबीआई 4 पुलिस अधिकारियों से पूछताछ करना चाहती है. इन चार लोगों में राजीव कुमार, रेलवे के इंस्पेक्टर जनरल तमल बासु, कोलकाता पुलिस के एडिशनल कमिश्नर विनीत कुमार गोयल और रिटायर्ड आईपीएस ऑफिसर पल्लब कांति घोष भी शामिल हैं. क्यों पूछताछ करना चाहती है CBI ? दरअसल ये सभी लोग चिटफंड घोटालों की जांच करने वाली पश्चिम बंगाल पुलिस की SIT टीम का हिस्सा थे. इस टीम का नेतृत्व 2013 में राजीव कुमार ने किया था. रिपोर्ट के मुताबिक सीबीआई सूत्रों का कहना है कि एसआईटी जांच के दौरान कुछ खास लोगों को बचाने के लिए घोटालों से जुड़े कुछ अहम सबूतों के साथ या तो छेड़छाड़ हुई थी या फिर उन्हें गायब कर दिया गया था. इसी सिलसिले में सीबीआई कुमार से पूछताछ करने चाहती है. राजीव कुमार पश्चिम बंगाल काडर के 1989 बैच के आईपीएस ऑफिसर हैं. रोज वैली और शारदा चिटफंड मामले में सीबीआई ने अबतक 80 चार्जशीट फाइल की हैं जबकि एक हजार करोड़ से ज्यादा रुपए रिकवर कर लिए गए हैं.  

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GiCo6w

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S