सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Madhya Pradesh: एक IPS की कहानी जो पिता के शव का कर रहा था इलाज

मध्य प्रदेश के भोपाल से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि एक शख्स ने अपने पिता का शव एक महीने तक अपने घर पर रखा और आयुर्वेद से उनका इलाज करता रहा.  इसमें हैरान कर देने वाली बात ये है कि ये शख्स एक सीनियर IPS ऑफिसर था. मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पुलिस ऑफिसर के बंगले पर नियुक्त 2 गार्ड शव से आ रही बदबू के कारण बीमार पड़ गए. इसके बाद मामला हर तरफ फैल गया.  न्यूज 18 के मुताबिक पुलिस ऑफिसर राजेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके पिता को 13 जनवरी को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इसके एक दिन बाद ही डॉक्टर ने उन्हें ये कहकर डिस्चार्ज कर दिया कि वो उनकेपिता को ठीक नहीं कर सकते. मिश्रा ने बताया कि वो अपने पिता का इलाज करने के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टरों की मदद ले रहे थे, और उस ट्रीटमेंट का असर उनके पिता पर हो रहा था. सूत्रों ने बताया है कि मिश्रा इस काम में जादूगरों और बंगले में काम करने वाले एक जोड़े की की मदद ले रहे थे. उस जोड़े को मास्क पहने हुए भी देखा गया था. वहीं जब उस अस्पताल से पूछताछ की गई तो पता चला की मिश्रा के पिता को 13 जनवरी को भर्ती कराया गया था, मगर 14 जनवरी को शाम 4.45 बजे उनकी मौत हो गई थी. अस्पताल की तरफ से कहा गया कि, उस वक्त डॉक्टरों ने मिश्रा के पिता की मौत की पुष्टी भी की थी. लेकिन मिश्रा ने डॉक्टरों की बातों को नकार दिया. उन्होंने कहा कि, उन्हें आयुर्वेद पर पूरा भरोसा है और वो उसी से अपने पिता को ठीक करेंगे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2N70TFk

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S