सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Mamata Vs CBI: राजनाथ सिंह ने राज्यपाल से फोन पर की बात, मुख्य सचिव और DGP को किया तलब

पश्चिम बंगाल में शारदा चिटफंड घोटाला मामले से पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार से पूछताछ के बाद राज्य में बने हालात को लेकर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी से फोन पर बातचीत की. एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को फोन कर केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों के दुर्भाग्यपूर्ण और अभूतपूर्व स्थिति से अवगत कराया और इस मामले पर जल्द से जल्द एक्शन लेने के लिए भी कहा. उन्होंने आगे कहा कि उन्हें हिरासत में रखा गया और काम करने से बाधित किया गया था. MHA sources: HM Rajnath Singh called up Governor of West Bengal Keshari Nath Tripathi to be apprised of the facts of the unfortunate and unprecedented situation of officers of a Central Investigating Agency being manhandled, detained, intimidated and obstructed. (file pic) pic.twitter.com/0AGtVo4OUe — ANI (@ANI) February 4, 2019 वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को अवगत कराया कि उन्होंने देर रात मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तलब किया था और उनसे स्थिति को सुलझाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने को भी कहा है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने इस मामले में फोन पर काफी देर तक चर्चा की. सूत्रों के मुताबिक, आज होने वाली कैबिनेट बैठक भी ममता बनर्जी धरना स्थल पर ही कर सकती हैं. वहीं वो बजट भी वहीं से फोन पर पेश करेंगी. MHA sources: West Bengal Governor Keshari Nath Tripathi apprised Home Minister Rajnath Singh that he had summoned Chief Secretary and Director General of Police and asked them to take immediate action to resolve the situation. https://t.co/ldDQePZf6v — ANI (@ANI) February 4, 2019 बता दें कि सीबीआई और ममता बनर्जी के बीच शुरू हुई गहमागहमी अब बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले चुकी है. पार्टियां इसमें दो खेमों में बंटतीं नजर आ रही हैं. जहां एक तरफ कांग्रेस समेत ज्यादातर विपक्षी पार्टियां टीएमसी के समर्थन में हैं, वहीं बीजेपी ने सीबीआई की कार्रवाई का पुरजोर समर्थन किया है. वहीं खबर है कि सीबीआई ने अपने अधिकारियों को हिरासत में लिए जाने की घटना को एजेंसी की कार्रवाई में बाधा डालने जैसा माना है. सीबीआई कोर्ट की कार्रवाई में बाधा डालने की याचिका के साथ सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकती है. इस याचिका में पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव, डीजीपी और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर चिट फंड घोटाला केस में की जा रही जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DSn52O

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S