सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज हवा से बदल गए नजारे, 38 फ्लाइट्स को किया गया डाइवर्ट

दिल्ली-एनसीआर में यूं तो गुरुवार को सुबह से ही बादल छाए थे. बारिश की हल्की फुहार भी पड़ी थी, लेकिन शाम तक पूरी दिल्ली कश्मीर बन गई. यहां बहुत ज्यादा ओलावृष्टि होने के चलते दिल्ली-नोएडा में सड़कें बर्फ से पट गईं. राजधानी में ऐसी घटना लगभग 30 साल बाद हुई है. दिल्ली के सफदरजंग में 4.8, लोधी रोड में 3.8, पालम में 3.2 और गुरुग्राम में 3 मिलीमीटर बारिशी दर्ज की गई. तेज बारिश और ओलावृष्टि के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शाम छह बजे से रात 8 बजकर 45 मिनट के बीच 38 उड़ानों का मार्ग बदलकर दूसरे शहरों में भेज दिया गया. इस दौरान कई उड़ानों के डिपार्चर में भी दो घंटे से भी ज्यादा समय की देरी हुई. एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि बॉम्बार्डियर और एटीआर जैसे छोटे विमान के संचालन को भी तेज हवाओं के चलते कुछ समय के लिए रोक दिया गया था. हालांकि बाद में उसे फिर से शुरू कर दिया गया. शाम छह बजे से रात 8 बजकर 45 मिनट के बीच 23 घरेलू और नौ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग बदलकर उन्हें पड़ोसी शहरों में भेज दिया गया. इसके अलावा जिन छह उड़ानों का मार्ग बदला गया वह या तो प्राइवेट या फिर एयरफोर्स के विमान थे. शाम छह से सात बजे के बीच नौ उड़ानों को जयपुर भेज दिया गया. इसी अवधि के दौरान तीन-तीन उड़ानें लखनऊ और अमृतसर भेज दी गईं. इसके अलावा दो उड़ानों को वाराणसी और एक उडा़न को इंदौर भेज दिया गया. हालांकि, शुक्रवार की सुबह गुनगुनी धूप के साथ हुई है. आज मौसम साफ रहने और अच्छी धूप खिलने का अनुमान है. दिल्ली के अलावा गुरुवार को राजस्थान में भी बारिश और ओलावृष्टि हुई. मौसम विभाग ने बताया कि जैसलमेर, श्रीगंगानगर,अलवर, भरतपुर, हनुमानगढ के आसपास इलाकों में बारिश और श्रीगंगानगर तथा हनुमानगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के साथ ओलावृष्टि दर्ज की गई. विभाग के अनुसार जोधपुर में न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 9.6, चूरू में 10.4, अजमेर में 11, जैसलमेर में 11.1, श्रीगंगानगर में 11.2, बाडमेर में 12.3 और अन्य स्थानों पर 14.2 से 14.3 के बीच दर्ज किया गया. वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान अलवर, भरतपुर, झुंझुनूं, करौली, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ और श्रीगंगानगर में तेज ठंडी हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है और चित्तौडगढ़, जयपुर और टोंक में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. (एजेंसी के इनपुट के साथ)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2taDjht

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S