सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बुधवार सुबह 8 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है. इस भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक इस भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश के मेरठ तक महसूस किए गए. हालांकि इसके कारण किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है. European-Mediterranean Seismological Centre (EMSC): Earthquake of magnitude 4.0 strikes 44 km southwest of Muzaffarnagar in Uttar Pradesh. — ANI UP (@ANINewsUP) February 20, 2019 दिल्ली में इस भूकंप के झटके काफी हल्के थे, इसलिए कई लोगों को ये महसूस भी नहीं हुए, लेकिन उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में लोगों ने ये भूकंप के झटके महसूस किए. दिल्ली एनसीआर भकूंप के लिहाज से खतरनाक इलाकों में से एक है. ये सिस्कोन 5 जोन में आता है. पहले भी महसूस किए गए थे झटके इससे पहले भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई था. इसमें भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की हिंदुकुश की पहाड़ियों में बताया गया था. 6.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप के झटके अफगानिस्तान, पाकिस्तान समेत भारत के उत्तरी हिस्सों में महसूस किए गए थे. वहीं कुछ दिनों चेन्नई में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.9 महसूस की गई. इस भूकंप का केंद्र बंगाल की खाड़ी में सतह से 10 कीलोमीटर की गहराई पर था. इस भूकंप के कारण लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए.

from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2tsYhbw

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S