सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

News LIVE Updates: विशेष राज्य का दर्जा के लिए दिल्ली में उपवास पर बैठे CM नायडू

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगूदेशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू आज यानी सोमवार को दिल्ली में एक दिन के उपवास पर बैठेंगे. सोमवार सुबह उन्होंने राजघाट जाकर बापू की समाधि को श्रद्धांजलि दी और अपना उपवास शुरू किया. नायडू आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र के किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर यह भूख हड़ताल कर रहे हैं. मुख्यमंत्री नायडू के साथ उनके मंत्री, टीडीपी विधायक, एमएलसी और सांसद भी धरने पर बैठे हैं. इसके अलावा राज्य कर्मचारी संघों, सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के सदस्य भी इसमें शामिल हैं. Delhi: Andhra Pradesh CM and Telugu Desam Party chief N Chandrababu Naidu pays tribute at Rajghat. He is observing a daylong hunger strike here today against the central govt over the issue of special status to Andhra Pradesh. pic.twitter.com/jqlvtwYStn — ANI (@ANI) February 11, 2019 नायडू का यह भूख हड़ताल सोमवार सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक आंध्र भवन में जारी रहेगा. इसके अगले दिन यानी मंगलवार 12 फरवरी को वो राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे. बता दें कि पूर्व में एनडीए गठबंधन का हिस्सा रही टीडीपी ने इस मुद्दे पर पिछले साल (2018) में केंद्र सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था. नायडू वर्ष 2014 में हुए राज्य बंटवारे में आंध्र प्रदेश के साथ अन्याय होने की बात कहते रहे हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GxtwKu

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S