सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

News LIVE Updates: रॉबर्ट वाड्रा आज फिर ED के सामने होंगे पेश, बीकानेर जमीन सौदे मामले में होगी पूछताछ

सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा आज यानी मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश होंगे. ईडी रॉबर्ट वाड्रा से कथित बीकानेर जमीन सौदे मामले में पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए वाड्रा सोमवार को अपनी मां मॉरीन वाड्रा के साथ जयपुर पहुंचे थे. #RobertVadra & his mother to appear before ED at Jaipur in Rajasthan today for questioning in Bikaner land scam case. — All India Radio News (@airnewsalerts) February 12, 2019 खास बात है कि रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी प्रियंका वाड्रा भी अपने पति का साथ देने के लिए सोमवार रात जयपुर पहुंचीं. कांग्रेस महासचिव प्रियंका लखनऊ में अपना रोड शो खत्म करने के बाद सीधा यहां पहुंचीं थीं. मंगलवार को वाड्रा ईडी के सामने पेश होते हैं तो वो इस जांच एजेंसी के सामने चौथी बार पेश होंगे. पिछले तीन मौकों पर वो विदेशों में ‘अवैध’ तरीके से संपत्ति खरीदने में अपनी कथित भूमिका के लिए अपने खिलाफ चल रही मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में दिल्ली में ईडी के सामने पेश हुए थे. राजस्थान हाईकोर्ट के निर्देश पर वाड्रा और उनकी मां ईडी के सामने पेश होने वाले हैं. कोर्ट ने उस वक्त दोनों को ईडी की जा रही जांच में सहयोग करने को कहा था जब उन्होंने अदालत से ईडी को यह निर्देश देने की मांग की कि वो उनके खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं करे. अधिकारियों ने बताया कि मामले के जांच अधिकारी (आईओ) मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत वाड्रा और उनकी मां का बयान दर्ज करेंगे. ईडी ने पिछले हफ्ते दिल्ली में तीन अलग-अलग दिन कुल मिलाकर करीब 24 घंटे की पूछताछ की. ED ने तीन बार तलब किया लेकिन रॉबर्ट वाड्रा एक भी बार नहीं पेश हुए ईडी ने बीकानेर जमीन सौदे मामले में वाड्रा को तीन बार तलब किया था, लेकिन वो एक बार भी पेश नहीं हुए और आखिरकार अदालत की शरण में गए. बता दें कि ईडी ने जमीन सौदे के सिलसिले में 2015 में एक आपराधिक मामला दर्ज किया था. राजस्थान पुलिस द्वारा दर्ज की गई कई एफआईआर और दायर किए गए आरोप-पत्रों का संज्ञान लेने के बाद यह केस दर्ज किया गया था. पुलिस ने यह मामले तब दर्ज किए जब बीकानेर के तहसीलदार ने भारत-पाक सीमा होने के कारण संवेदनशील माने जाने वाले इलाके में जमीन आवंटन में कथित फर्जीवाड़े की शिकायत की. समझा जाता है कि ईडी वाड्रा से कथित तौर पर जुड़ी कंपनी मेसर्स स्काईलाइट हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड के कामकाज के बारे में पूछताछ करना चाहती है. इसी कंपनी ने इलाके में जमीन खरीदी थी. जांच एजेंसी वाड्रा से कथित तौर पर जुड़े लोगों के बयानों को लेकर भी उनसे पूछताछ करना चाहती है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SMD8Y8

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S