आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलगूदेशम पार्टी (टीडीपी) के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडू आज यानी सोमवार को दिल्ली में एक दिन के उपवास पर बैठेंगे. सोमवार सुबह उन्होंने राजघाट जाकर बापू की समाधि को श्रद्धांजलि दी और अपना उपवास शुरू किया. मुख्यमंत्री नायडू के साथ उनके मंत्री, टीडीपी विधायक, एमएलसी और सांसद भी धरने पर बैठे हैं. यह सभी लोग विरोधस्वरूप काले कपड़ों में सत्याग्रह कर रहे हैं. इसके अलावा राज्य कर्मचारी संघों, सामाजिक संगठनों और छात्र संगठनों के सदस्य भी सत्याग्रह में शामिल होंगे. नायडू आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने और राज्य पुनर्गठन अधिनियम, 2014 के तहत केंद्र के किए गए वादों को पूरा करने की मांग को लेकर यह भूख हड़ताल कर रहे हैं. Delhi: Andhra Pradesh CM and Telugu Desam Party chief N Chandrababu Naidu pays tribute at Rajghat. He is observing a daylong hunger strike here today against the central govt over the issue of special status to Andhra Pradesh. pic.twitter.com/jqlvtwYStn — ANI (@ANI) February 11, 2019 नायडू का यह भूख हड़ताल सोमवार सुबह आठ बजे से लेकर रात आठ बजे तक आंध्र भवन में जारी रहेगा. इसके अगले दिन यानी मंगलवार 12 फरवरी को वो राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे. बता दें कि पूर्व में एनडीए गठबंधन का हिस्सा रही टीडीपी ने इस मुद्दे पर पिछले साल (2018) में केंद्र सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था. नायडू वर्ष 2014 में हुए राज्य बंटवारे में आंध्र प्रदेश के साथ अन्याय होने की बात कहते रहे हैं.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GE4vx9
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GE4vx9
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें