पश्चिम बंगाल में जारी हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं. योगी यहां बीजेपी की एक रैली को संबोधित करेंगे. योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर झारखंड के बोकारे में लैंड करेगा. इसके बाद वो सड़क के रास्ते पुरुलिया जाएंगे. यहां उनकी रैली होनी है. Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath’s helicopter will be landing in Bokaro, Jharkhand & then he will be going to Purulia in West Bengal by road to address a public rally there later today. (File pic) pic.twitter.com/kqD4QK0X7C — ANI UP (@ANINewsUP) February 5, 2019 मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विशेष विमान से लखनऊ से रांची जाएंगे. जहां से वो हेलिकॉप्टर से बोकारो पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में प्रवेश करेंगे. Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath will address a public rally tomorrow in Purulia, West Bengal https://t.co/1tLKsPJBwq — ANI UP (@ANINewsUP) February 4, 2019 बीते रविवार को हुए घटनाक्रम के बाद योगी के मंगलवार के कार्यक्रम में यह बदलाव हुआ है. बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा रैलियां करने की घोषणा की है. इसी कड़ी में सीएम योगी की रविवार को बांकुरा और पुरुलिया में रैलियां होनी थी. लेकिन ममता सरकार ने उनके हेलिकॉप्टर को यहां लैंडिंग करने की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बैठकर फोन से ही बांकुरा में जनसभा को संबोधित किया था. इससे पहले पश्चिम बंगाल के ही झारग्राम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हेलिकॉप्टर को भी लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई थी. इसके अलावा पूर्व में मालदा में भी प्रशासन की तरफ से उनके हेलिकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी थी.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2De5znZ
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2De5znZ
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें