सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

News LIVE Updates: पुरुलिया में योगी की रैली की इजाजत नहीं

पश्चिम बंगाल में जारी हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को राज्य के दौरे पर आ रहे हैं. योगी यहां बीजेपी की एक रैली को संबोधित करेंगे. योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर झारखंड के बोकारो में लैंड करेगा. इसके बाद वो सड़क के रास्ते पुरुलिया जाएंगे. यहां उनकी रैली होनी है. Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath’s helicopter will be landing in Bokaro, Jharkhand & then he will be going to Purulia in West Bengal by road to address a public rally there later today. (File pic) pic.twitter.com/kqD4QK0X7C — ANI UP (@ANINewsUP) February 5, 2019 मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि योगी आदित्यनाथ मंगलवार को विशेष विमान से लखनऊ से रांची जाएंगे. जहां से वो हेलिकॉप्टर से बोकारो पहुंचेंगे और फिर सड़क मार्ग से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में प्रवेश करेंगे. Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath will address a public rally tomorrow in Purulia, West Bengal https://t.co/1tLKsPJBwq — ANI UP (@ANINewsUP) February 4, 2019 बीते रविवार को हुए घटनाक्रम के बाद योगी के मंगलवार के कार्यक्रम में यह बदलाव हुआ है. बता दें कि बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में 100 से ज्यादा रैलियां करने की घोषणा की है. इसी कड़ी में सीएम योगी की रविवार को बांकुरा और पुरुलिया में रैलियां होनी थी. लेकिन ममता सरकार ने उनके हेलिकॉप्टर को यहां लैंडिंग करने की अनुमति नहीं दी थी. इसके बाद योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बैठकर फोन से ही बांकुरा में जनसभा को संबोधित किया था. इससे पहले पश्चिम बंगाल के ही झारग्राम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हेलिकॉप्टर को भी लैंडिंग की इजाजत नहीं दी गई थी. इसके अलावा पूर्व में मालदा में भी प्रशासन की तरफ से उनके हेलिकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं दी थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HSBjEY

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S