सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

यमुना के सफाई की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं : NGT

नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल द्वारा गठित किए गए यमुना पौल्यूशन मॉनिटरिंग कमिटी ने कहा है कि विभाग के स्तर पर दिल्ली के नालों और यमुना की सफाई की जिम्मेदारी कोई नहीं ले रहा. एनजीटी की हालिया रिपोर्ट में कमिटी ने कहा है कि सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग और दिल्ली जल बोर्ड के बीच कोई सामंजस्य ही नहीं बैठ रहा है. विभाग का मानना है कि पानी की गुणवत्ता की जिम्मेदारी उसकी नहीं है. यह दिल्ली जल बोर्ड का काम है. दिल्ली जल बोर्ड कहता है कि यहां के नालें उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आते. एनजीटी का फैसला और कमिटी एक्शन प्लान पानी की गुणवत्ता को सुधारने के लिए (aeration)वायु-मिश्रण और ओजोनेशन करने का सलाह देते हैं, लेकिन विभाग स्तर पर इसकी जिम्मेदारी लेने के लिए कोई तैयार ही नहीं है. 10 नहरों में ग्राउंड वाटर की गुणवत्ता सुधारने के लिए कंसल्टेंट्स नियुक्त किए गए हैं. यहां पानी की गुणवत्ता को सुधारने का कार्य किया जाना है, लेकिन इसमें वायु-मिश्रण और ओजोनेशन शामिल नहीं है. समिति ने यह भी कहा, 'यमुना में बहने वाले कम से कम चार प्रमुख नालों के गंदे पानी का इन-सीटू ट्रीटमेंट (in-situ treatment) एक्शन प्लान बनने जा रहा है.प्रारंभिक मूल्यांकन किए जाने के बाद, समिति योजना की समीक्षा करने के लिए एक बैठक बुलाएगी. अनधिकृत कॉलोनियों से निकलने वाले नालों को भी सीवरेज नेटवर्क सिस्टम से जोड़ा जाना चाहिए यमुना में सबसे अधिक प्रदूषक चार प्रमुख नालों, नजफगढ़, सप्लिमेंट्री, शाहदरा, बारापुलाह के माध्यम से आता है. अनुपचारित सीवेज को ट्रैप करने और इसे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में ले जाने के लिए विभिन्न योजनाएं चल रही हैं. कमिटी का कहना है कि हालांकि इसके लिए समन्वति अप्रोच आजमाने की जरूरत है. उदाहरण के तौर पर 2000 करोड़ की लागत वाली इंटरसेप्टर परियोजना की शुरुआत अनुपचारित सीवेज को इकट्ठा करने के लिए की गई थी. लेकिन इसका पूरा इस्तेमाल तब तक नहीं हो सकता जब तक इसे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ लिंक नहीं किया जाता. वैसे ही अनधिकृत कॉलोनियों से निकलने वाले नालों को भी सीवरेज नेटवर्क सिस्टम से जोड़ा जाना चाहिए. एनजीटी के चेयरपर्सन ए के गोयल ने जुलाई में मॉनिटरिंग कमिटी का गठन किया था और 31 दिसंबर 2018 तक नदी की सफाई के लिए एक कार्य योजना और एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था.  

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Br2Ckb

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S