सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद राजनाथ सिंह ने कहा, 'NRC तय समय में पूरा करने के लिए केंद्र प्रतिबद्ध'
एनआरसी मामले पर केंद्र और गृह मंत्रालय की लापरवाही पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल उठाने के बाद मंगलवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सफाई पेश की है. उन्होंने कहा कि सरकार असम में राष्ट्रीय नागरिकता पंजीकरण (एनआरसी) की प्रक्रिया तय समय में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. उनका कहना है कि केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि कोई विदेशी इसमें शामिल न हो और कोई भी भारतीय नागरिक छूटे नहीं. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय असम के नागरिकों की सूची, एनआरसी को निष्पक्षता के साथ पूरी करना चाहता है और इसके लिए राज्य सरकार को कोष समेत सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराई जा रही है. Home Minister Rajnath Singh: The Government is committed to complete the NRC process within the stipulated time and ensure that neither any Indian national’s name is excluded nor any foreigner’s name included in the Final NRC. pic.twitter.com/w2PfjdM5QC — ANI (@ANI) February 5, 2019 उन्होंने कहा, 'हमारी सरकार एनआरसी अपडेट का काम तय समय में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है. जिससे कोई विदेशी इसमें शामिल न हो और कोई भारतीय छूट ना जाए.' गौरतलब है कि गृह मंत्री के बयान के चंद घंटों पहले सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और गृह मंत्रालय को फटकार लगाई थी. सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सरकार और गृहमंत्रालय को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वह एनआरसी प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर रही है. इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ऐसा लगता है कि गृह मंत्रालय का पूरा प्रयास इस कवायद को बर्बाद करने पर है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2t4cifR
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2t4cifR
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें