सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मध्य प्रदेश: गोकशी मामले में तीन के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई, भेजे गए जेल

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में गोवंश की हत्या मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. गोकशी के मामले में पहली बार तीन आरोपियों पर पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका- NSA) के तहत मामला दर्ज किया है. प्रदेश में गोवंश की हत्या को लेकर अबतक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. तीनों आरोपी खंडवा के ही निवासी हैं. मोघट पुलिस थाना प्रभारी मोहन सिंह सिंगोरे ने बताया कि इस घटना के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. दरअसल, मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खरकली गांव में नदी के किनारे चोरी के गोवंश की कथित हत्या और उसके मांस निकालने की सूचना पुलिस को मिली थी. इसके बाद पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और आरोपियों को हथियार के साथ धर दबोचा. गिरफ्तार आरोपियों में से दो को गोवंश की हत्या के मामले में पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है. न्यूज-18 की खबर के मुताबिक, खंडवा एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा की पहल पर खंडवा कलेक्टर विशेष गढ़पाले ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनएसए (National Security Act) की कारवाई की है. आरोप है कि इन तीनों का मुख्य व्यवसाय गोवंश की तस्करी का रहा है. लेकिन सुबूत के अभाव में प्रशासन कारवाई नही कर पा रहा था. एसपी बहुगुणा ने बताया, 'विस्तृत जांच के बाद राजू, शकील और आजम नाम के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. तीनों में से एक आरोपी पहले भी गोहत्‍या में शामिल था.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SxP7c3

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S