सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

'रोजगार के बढ़े हुए आंकड़े' दिखाने के लिए नया NSSO रिपोर्ट तैयार करेगी सरकार

बेरोजगारी पर नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस की रिपोर्ट के सामने आने के बाद खबर है कि सरकार रोजगारी के बढ़े आंकड़ों को दिखाने के लिए एक नई रिपोर्ट तैयार करेगी. गुरुवार को एनएसएसओ की पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे की रिपोर्ट में सामने आया कि भारत में पिछले 45 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी बढ़ी है. इस रिपोर्ट पर काफी विवाद उठ रहा है क्योंकि कहा जा रहा है कि सरकार एनएसएसओ की रिपोर्ट को सरकार दबाकर बैठी है और इसे जारी नहीं कर रही है. अब प्रधानमंत्री के आर्थक सलाहकार बिबेक देबरॉय ने कहा है कि सरकार रोजगार के आंकड़े दिखाने के लिए रोजगार पर एक नई रिपोर्ट जारी करेगी. न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, देबरॉय ने कहा कि मोदी सरकार रोजगार पर नई रिपोर्ट जारी करेगी, जिसमें सर्वे के जरिए दिखाया जाएगा कि रोजगार में ठोस बढ़ोत्तरी हुई है. उन्होंने कहा कि 'ये समझना जरूरी है कि रोजगारी में मोदी सरकार की क्या भूमिका है. ये केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार की भी समस्या है लेकिन केंद्र सरकार संस्थाओं और स्व-रोजगारों के फलने-फूलने के लिए माहौल तैयार करवा सकती है, जो मोदी सरकार करती रही है.' बता दें कि देश में बेरोजगारी को लेकर अहम आंकड़े सामने आए हैं. नेशनल सैम्पल सर्वे ऑफिस (National Sample Survey Office-NSSO) के आंकड़ों के मुताबिक 2017-18 में बेरोजगारी की दर 6.1 फीसदी रही, जो पिछले 45 वर्षों के दौरान उच्चतम स्तर है. नेशनल स्टैटिस्टिकल कमीशन (National Statistical Commission-NSC) ने इस रिपोर्ट को सरकार को पिछले साल दिसंबर में सौंप दी थी. हालांकि सरकार ने इन आंकड़ों को अभी तक जारी नहीं किया है. कथित तौर पर सरकार ने आंकड़े जारी नहीं किए जिस कारण एनएससी के दो सदस्यों ने इस सप्ताह इस्तीफा दे दिया था. इस्तीफा देने वालों में कमीशन के एक्टिंग चेयरमैन भी शामिल थे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MJodZv

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S