पैन कार्ड से आधार को जोड़ने की समयसीमा 31 मार्च के काफी पास आ जाने के बाद भी अब तक 50 प्रतिशत पैनकार्ड धारकों ने ही अपनी बायोमीट्रिक आईडेंटिटी को पैन से जोड़ा है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब तक 42 करोड़ स्थाई खाता संख्या (पैन) आवंटित किया है. इनमें से 23 करोड़ लोगों ने ही पैन से आधार जोड़ा है. सुप्रीम कोर्ट ने आधार पर सुनवाई करते हुए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय आधार को अनिवार्य कर दिया था. कोर्ट ने पैन और आधार को जोड़ने की समयसीमा 31 मार्च तय किया है. चंद्रा ने एसोचैम का एक कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा, ‘आधार से जोड़ने से हमें यह पता चलेगा कि किसी के पास नकली पैन तो नहीं. यदि इसे आधार से नहीं जोड़ा गया तो हम पैन रद्द भी कर सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि जब पैन से आधार जुड़ जाएगा और पैन बैंक खाते से जुड़ा रहेगा तो आईटी विभाग टैक्सपेयर के खर्च करने का तरीका और अन्य जानकारियां आसानी से पता कर सकेगा. कई अन्य एजेंसियां भी आधार से जुड़ी हुई हैं तो यह भी पता लगेगा कि समाज कल्याण योजनाओं का लाभ उचित लोगों को मिल रहा है या नहीं. उन्होंने कहा कि इस साल अब तक 6.31 करोड़ रिटर्न फाइल किए गए हैं. यह पिछले साल के 5.44 करोड़ रिटर्न से अधिक है. इस साल विभाग 95 लाख नए करदाताओं को जोड़ चुका है. उन्होंने अफसोस जाहिर किया कि 125 करोड़ आबादी और 7.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर वाले देश में केवल 1.5 लाख रिटर्न में आय एक करोड़ रुपए से अधिक दिखाई जा रही है. चंद्रा ने कहा, ‘यह बहुत खेद वाली बात है कि इस देश में जहां जीडीपी, खर्च, उपभोग सभी बढ़ रहा है, सारे पांच सितारा होटल भरे हुए हैं, लेकिन जब आप किसी से पूछेंगे कि कितने लोग एक करोड़ रुपए से अधिक आय की जानकारी रिटर्न में दे रहे हैं? ... यह दयनीय है.’
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MSg7Og
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MSg7Og
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें