सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

PAN को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख 31 मार्च, अभी तक 23 करोड़ यूजर्स ने ही कराया लिंक

पैन कार्ड से आधार को जोड़ने की समयसीमा 31 मार्च के काफी पास आ जाने के बाद भी अब तक 50 प्रतिशत पैनकार्ड धारकों ने ही अपनी बायोमीट्रिक आईडेंटिटी को पैन से जोड़ा है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के चेयरमैन सुशील चंद्रा ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अब तक 42 करोड़ स्थाई खाता संख्या (पैन) आवंटित किया है. इनमें से 23 करोड़ लोगों ने ही पैन से आधार जोड़ा है. सुप्रीम कोर्ट ने आधार पर सुनवाई करते हुए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करते समय आधार को अनिवार्य कर दिया था. कोर्ट ने पैन और आधार को जोड़ने की समयसीमा 31 मार्च तय किया है. चंद्रा ने एसोचैम का एक कार्यक्रम संबोधित करते हुए कहा, ‘आधार से जोड़ने से हमें यह पता चलेगा कि किसी के पास नकली पैन तो नहीं. यदि इसे आधार से नहीं जोड़ा गया तो हम पैन रद्द भी कर सकते हैं.’ उन्होंने कहा कि जब पैन से आधार जुड़ जाएगा और पैन बैंक खाते से जुड़ा रहेगा तो आईटी विभाग टैक्सपेयर के खर्च करने का तरीका और अन्य जानकारियां आसानी से पता कर सकेगा. कई अन्य एजेंसियां भी आधार से जुड़ी हुई हैं तो यह भी पता लगेगा कि समाज कल्याण योजनाओं का लाभ उचित लोगों को मिल रहा है या नहीं. उन्होंने कहा कि इस साल अब तक 6.31 करोड़ रिटर्न फाइल किए गए हैं. यह पिछले साल के 5.44 करोड़ रिटर्न से अधिक है. इस साल विभाग 95 लाख नए करदाताओं को जोड़ चुका है. उन्होंने अफसोस जाहिर किया कि 125 करोड़ आबादी और 7.5 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर वाले देश में केवल 1.5 लाख रिटर्न में आय एक करोड़ रुपए से अधिक दिखाई जा रही है. चंद्रा ने कहा, ‘यह बहुत खेद वाली बात है कि इस देश में जहां जीडीपी, खर्च, उपभोग सभी बढ़ रहा है, सारे पांच सितारा होटल भरे हुए हैं, लेकिन जब आप किसी से पूछेंगे कि कितने लोग एक करोड़ रुपए से अधिक आय की जानकारी रिटर्न में दे रहे हैं? ... यह दयनीय है.’

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Br6bGO

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S