सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

PM मोदी की कश्मीर यात्रा से पहले हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीर वाइज को किया गया नजरबंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कश्मीर यात्रा से एक दिन पूर्व हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक को नजरबंद कर लिया गया है. माना जा रहा है कि गुरुवार को पाकिस्तान की नई सरकार ने हुर्रियत नेता से संपर्क करने की कोशिश की थी. पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मीरवाइज को जम्मू-कश्मीर में 'पाकिस्तान के सरकार के सकल मानव अधिकारों के उल्लंघन को उजागर करने के प्रयासों' पर जानकारी देने के लिए पिछले मंगलवार को फोन किया था. इसके बाद भारत ने इस असामान्य कदम पर पाकिस्तान के दूत को यह कहते हुए तलब किया था कि इस तरह की कार्रवाई भारत के आंतरिक मामलों में एक 'प्रत्यक्ष हस्तक्षेप' है. मीरवाइज ने कहा, मोदी की यात्रा से पहले सत्तावादी राज्य ने पैनिक बटन दबा दिया है अब प्रधानमंत्री रविवार को कश्मीर पहुंचने वाले हैं. ऐसे में अलगाववादी नेताओं ने उनकी यात्रा के विरोध में पूर्ण बंद का आह्वान किया है. मीरवाइज ने अपनी नजरबंदी पर ट्वीट करते हुए लिखा कि नरेंद्र मोदी की यात्रा से पहले सत्तावादी राज्य ने पैनिक बटन दबा दिया है. लाल चौक में भी तलाशी और CASO के रूप में नियंत्रण कड़ी कर दी गई है. Ahead of @narendramodi visit, panic buttons pressed by the authoritarian state and control tightened as searches and CASO conducted even in Lal Chowk! Today morning I was put under #HouseArrest ! pic.twitter.com/zNsYmWCCrL — Mirwaiz Umar Farooq (@MirwaizKashmir) February 2, 2019 मीरवाइज ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि कश्मीर मुद्दे पर वह पूरे विश्व को इकट्ठा करेंगे. हम जम्मू-कश्मीर में हो रही घटनाओं को लेकर काफी परेशान हैं. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत सरकार से इस मुद्दे पर चर्चा करने की कोशिश की थी, लेकिन भारत सरकार ने इसमें कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. अब चुनाव के बाद आने वाली अगली सरकार से बात करने की कोशिश की जाएगी. इस बीच, पाकिस्तान ने कहा कि वह भारत द्वारा 'आपत्तियों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है'. एक बयान में, यहां के विदेश मंत्रालय ने कहा, 'भारत सरकार की आपत्ति नई नहीं है.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2S5bNAT

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S