सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन कोई उसे छेड़े तो छोड़ता भी नहीं- PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) आज महाराष्ट्र के दौरे पर हैं. राज्य के धुले जिले में उन्होंने कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. इसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया. रैली में फिर से पीएम मोदी ने पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) का जिक्र किया और कहा कि भारत की नीति रही है कि वह किसी को छेड़ता नहीं लेकिन मैं साफ कर देना चाहता हूं कि किसी के छेड़ने पर हम छोड़ने वाले नहीं हैं. पीएम मोदी ने कहा, 'भारत की ये नीति रही है कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं, लेकिन मैं फिर साफ कर दूं कि नए भारत को किसी ने छेड़ा को वो छोड़ता भी नहीं है. ये हमारे सुरक्षा बलों ने पहले भी कर दिखाया है और अब भी कोई कसर छोड़ी नहीं जाएगी.' यह भी पढ़ें- Pulwama Attack पर बोले PM मोदी- सैनिकों को खुली छूट दे दी है, जवान तय करेंगे गुनाहगारों की सजा महाराष्ट्र के धुले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज मैं आप सभी के बीच में आया हूं जब पुलवामा में हमारे जवानों पर आतंकवादियों के हमले को लेकर देश आक्रोशित है. एक तरफ देश गुस्से में है, तो दूसरी तरफ हर आंख नम है. महाराष्ट्र की मिट्टी ने भी सपूतों को खोया है.' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनके परिवार के साथ हम हमेशा खड़े रहेंगे. ये संवेदनशीलता का, शोक का समय है, लेकिन हर परिवार को मैं ये भरोसा देता हूं, आपके आंखों में जो आंसू हैं, उन आंसूओं का पूरा-पूरा हिसाब लिया जाएगा. इससे पहले यवतमाल में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सैनिकों को विशेषकर CRPF में जो गुस्सा है, वो भी देश समझ रहा है. इसलिए सुरक्षाबलों को खुली छूट दे दी गई है. अब जवान ही तय करेंगे कि गुनाहगारों को क्या सजा दी जाएगी. पीएम ने कहा कि महाराष्ट्र के दो वीर सपूतों ने भी अपने प्राणों की आहुति दी है. जिन परिवारों ने अपने लाल को खोया है, हम सभी की संवेदनाएं उनके साथ हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2ST0UBY

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S