सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

PM मोदी ने की मोनाको के प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय से बातचीत, जलवायु परिवर्तन पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोनाको के राष्ट्र प्रमुख प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय के साथ मंगलवार को कई मामलों पर बातचीत की. दोनों ने विशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र एवं जलवायु परिवर्तन से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय सप्ताह भर लंबी यात्रा के लिए सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे. उन्होंने यहां हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री से मुलाकात की. Delhi: Prince of Monaco Albert II meets PM Narendra Modi. He is on an official visit to India. pic.twitter.com/dnFXApS4Ks — ANI (@ANI) February 5, 2019 विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि विशेषकर पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग बढ़ाने पर अच्छी वार्ता हुई. उन्होंने ट्विटर पर कहा कि भारत और मोनाको के बीच 2007 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे, लेकिन दोनों की मित्रता काफी पुरानी है. कुमार ने बताया कि इससे पहले विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय से मुलाकात की और पर्यावरण, विशेषकर नवीकरणीय ऊर्जा, भारत में निवेश, स्मार्ट सिटी, समुद्री पारिस्थितिकी तंत्रों, पर्यटन और लोगों के बीच आपसी संपर्क के क्षेत्रों में सहयोग के अवसरों पर चर्चा की. प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय ने सोमवार को भारत-मोनाको व्यापार मंच में शिरकत की. प्रिंस अल्बर्ट द्वितीय अपनी आधिकारिक प्रतिबद्धताएं पूरी करने के बाद निजी यात्रा करेंगे और 10 फरवरी को स्वदेश रवाना होंगे. Delhi: Prince of Monaco Albert II meets EAM Sushma Swaraj. He is on an official visit to India. pic.twitter.com/0U1j6eZVJr — ANI (@ANI) February 5, 2019

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2ULm6at

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S