जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए हैं. इस हमले के बाद अब कैबिनेट की तीन बैठक हो चुकी है. शुक्रवार को इस मामले पर पीएमओ में कैबिनेट कमेटी की मीटिंग होगी. यह मीटिंग सुबह 9:15 बजे के करीब होगी. Sources: Cabinet Committee on Security to meet at 9:15 AM tomorrow pic.twitter.com/N2qMtmezx4 — ANI (@ANI) February 14, 2019 हादसे की जांच के लिए शुक्रवार को NIA की टीम भी पुलवामा जाएगी. इस टीम में 12 सदस्य होंगे जिसका नेतृत्व IG रैंक के अधिकारी करेंगे. इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री भी घटनास्थल पर जा सकते हैं. गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस हादसा पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि देश इस हमले का जवाब देगा. इस हमले के पीछे जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है. पूरे साउथ कश्मीर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं और श्रीनगर में स्पीड धीरे कर दी गई है. सरकार इस दुखद हादसे का जवाब देने के लिए बड़े फैसले ले सकती है. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. ऑफिसर इस आतंकी हमले की पूर्ण परिस्थितियों की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि हम इस भीषण आतंकी हमले की निंदा करते हैं और इस गंभीर मोड़ पर शहीद और घायल जवानों के परिजनों के साथ हम खड़े हैं.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DF2hdX
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DF2hdX
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें