सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

PUBG गेम नहीं खेल पाया तो मंगेतर के भाई को मारा चाकू, मामला हैरान कर देगा

ऑनलाइन गेम पबजी का असर खतरनाक होता जा रहा है. महाराष्ट्र के थाणे में इस गेम के चक्कर में एक शख्स पर उसकी बहन के मंगेतर(होने वाला पति) ने चाकू से हमला कर दिया. एनडीटीवी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने फोन पर पबजी खेल रहा था. गेम खेलते समय उसके फोन की बैटरी खत्म हो गई. आरोपी ने बैटरी खत्म होने के बाद पीड़ित शख्स से चार्जर मांगा लेकिन जब उसे चार्जर नहीं मिला तो उसने हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक मामला 7 फरवरी का है लेकिन कोलसेवाडी पुलिस स्टेशन में यह केस गुरुवार को दर्ज हुआ है. आरोपी का नाम रजनीश राजभर है और उसने पबजी खेलते हुए अपने फोन की बैटरी खत्म कर ली. चार्जर के न मिलने पर उसने अपने घर में झगड़ा किया और फिर अपनी होने वाली पत्नी के भाई ओम भवदांकर पर चाकू से हमला कर दिया. अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. यह पहली बार नहीं है जब पबजी की वजह से किसी की जान को खतरा पहुंचा हो. इससे पहले गुजरात पबजी गेम पर बैन लगा चुका है. ये भी पढ़ें: Pulwama Attack का राज खोलेगी लाल Eeco कार और JeM को ना कह चुका युवक ये भी पढ़ें: पुलवामा अटैक: अफगान War Veteran ने फिदायीन आतंकी को दी थी ट्रेनिंग, दिसंबर में घुसपैठ कर हुआ था दाखिल

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GNhRr1

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S