सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Puducherry CM Vs LG: नारायणस्वामी ने विरोध में अपने घर के बाहर लगाए काले झंडे

पुदुच्चेरी (Puducherry) के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी उपराज्यपाल (LG) किरण बेदी (Kiran Bedi) के खिलाफ पिछले कुछ दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं. वे स्थानीय राज निवास के बाहर धरने पर बैठे हैं. इसी कड़ी में सीएम नारायणसामी ने अब विरोध जताते हुए रविवार को अपने घर के बाहर काले झंडे लगाए हैं. दरअसल नारायणस्वामी का ये धरना सरकारी प्रस्तावों के प्रति उपराज्यपाल किरण बेदी के नकारात्मक रुख को लकेर हैं. इसी के साथ नारायणस्वामी की मांग है कि केंद्र सरकार किरण बेदी को वापस बुलाए और राज्य DGP की तरफ से लागू हुआ helmet enforcement rule चरणबद्ध तरीके से राज्य में लागू किया जाए. Puducherry: CM V Narayanasamy hoists black flag at his residence as a mark of protest against Lt Governor Kiran Bedi. He is sitting on a dharna demanding Central govt to recall the Lt Governor & that the helmet enforcement rule by DGP be taken up in a phased manner in the state pic.twitter.com/TsUljsJInY — ANI (@ANI) February 17, 2019 केजरीवाल ने दिया नारायणस्वामी को समर्थन इससे पहले सीएम नारायणस्वामी धरना देते हुए सड़क पर ही सो गए थे. इस घटना को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को चिंता जताई थी. केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘एक निर्वाचित मुख्यमंत्री (नारायणसामी) को बीती तीन रातों से सड़क पर सोने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.’ उन्होंने सवाल करते हुए पूछा, ‘यह कैसा लोकतंत्र है? वोटरों द्वारा चुने गए लोग हराए जा चुके लोगों के आगे भीख मांग रहे हैं. दिल्ली और पुडुचेरी में रहने वालों के वोट दूसरे राज्यों में रहने वालों के वोट से कमतर क्यों है?’ 13 फरवरी से जारी विरोध प्रदर्शन पुडुचेरी के मुख्यमंत्री, उनकी सरकार के मंत्री और उनकी सहयोगी पार्टियों के विधायक 13 फरवरी से ही उप-राज्यपाल के आधिकारिक कार्यालय सह निवास स्थान के बाहर धरना दे रहे हैं. इस बीच, डीएमके की सांसद कनिमोझी ने भी ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ‘यह निंदनीय है कि उप-राज्यपाल किरण बेदी इस तरह काम कर रही हैं, जिससे चुनी हुई सरकार का अनादर होता है और प्रशासन का कामकाज प्रभावित होता है.’ किरण बेदी के मई 2016 में उप-राज्यपाल बनने के बाद से ही पुडुचेरी के मुख्यमंत्री नारायणसामी और उनके बीच कई मुद्दों पर मतभेद रहे हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2IhSIHb

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S