सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pulwama Attack: शहीदों में 12 जवान UP के, परिजनों को 25 लाख और नौकरी की घोषणा

जम्मू कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Terror Attack) जिले में हुए आतंकवादी हमले में शहीद हुए CRPF के जवानों में से 12 उत्तर प्रदेश के हैं. सरकारी प्रवक्ता के अनुसार प्रत्येक शहीद के परिजनों को 25-25 लाख रुपए की अनुग्रह राशि, परिवार के एक व्यक्ति को राज्य सरकार की ओर से नौकरी और जवानों के पैतृक गांव के संपर्क मार्ग का नामकरण जवानों के नाम पर किया जाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के वीर जवानों की शहादत को शत-शत नमन करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है. यह भी पढ़ें- पुलवामा की घटना हिंदुस्तान की आत्मा पर हमला, हम सरकार और जवानों के साथ हैं: राहुल गांधी गृह विभाग की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक चंदौली के अवधेश कुमार यादव, महाराजगंज के पंकज कुमार त्रिपाठी, शामली के अमित कुमार, शामली के ही प्रदीप कुमार, देवरिया के विजय कुमार मौर्य, मैनपुरी के राम वकील, इलाहाबाद के महेश कुमार, वाराणसी के रमेश यादव, आगरा के कौशल कुमार रावत, कन्नौज के प्रदीप सिंह, कानपुर देहात के श्याम बाबू और उन्नाव के अजित कुमार आजाद शामिल हैं. सूचना विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार शहीद जवानों का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा जिसमें प्रदेश के मंत्री, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2IfHW4s

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S