सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pulwama Attack: सिद्धू क्रिकेटर हैं और मैं एक सैनिक- CM अमरिंदर

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) पर दिए अपने बयान की वजह से पंजाब के मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू विवादों में घिरे हुए हैं. सिद्धू पर न सिर्फ विपक्ष हमला बोल रहा है बल्कि उन्हें अपनी पार्टी में भी चौतरफा आलोचना झेलना पड़ रहा है. हालांकि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू का बचाव किया है. कैप्टन ने कहा, 'हर किसी को अपने मन की बात कहने का हक है. यह सिद्धू के ऊपर है कि वो इस मामले में किस तरह से अपना मत रखते हैं.' अमरिंदर सिंह ने कहा, 'सिद्धू को इस बात का एहसास हो गया होगा कि वो अपनी पाकिस्तान यात्रा के बाद ही बाहर हो गए थे.' उन्होंने कहा कि सिद्धू एक क्रिकेटर हैं जबकि मैं एक सैनिक रह चुका हूं. किसी मुद्दे पर हम दोनों की राय अलग-अलग हो सकती है. अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धू पुलवामा हमले पर अपना रुख स्पष्ट करें. मुख्यमंत्री ने कहा, 'सिद्धू रक्षा संबंधी पेचीदगियों को नहीं समझते हैं और वो मित्रवत (दोस्ताना) मंशा से अपनी बात कहते हैं. सिद्धू के इरादे निश्चित तौर पर राष्ट्र विरोधी नहीं थे और उन्हें इसका संदेश मिल गया होगा.' बता दें कि 14 फरवरी को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले के बाद सिद्धू ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) की ओर से किए गए कायराना हमले की निंदा तो की थी लेकिन खून-खराबा खत्म करने का स्थाई समाधान तलाशने के लिए बातचीत की पैरवी भी की थी. सिद्धू ने तब पाकिस्तान का बचाव करते हुए अजीबोगरीब बयान दिया था. उन्‍होंने कहा था कि आतंकवाद का कोई देश नहीं होता. आतंकियों का कोई मजहब नहीं होता. सिद्धू ने पुलवामा आतंकी हमले को कायरतापूर्ण कार्रवाई करार दिया और इस घटना की निंदा की. उन्‍होंने कहा कि जो भी लोग इस आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार हैं उन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. सिद्धू के इस बयान की चौतरफा आलोचना हुई थी. सोमवार को पंजाब विधानसभा में भी उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठी थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Io3VpI

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S