सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pulwama Attack: बिहार के शेखपुरा की DM एक शहीद परिवार को लेंगी गोद

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) के बाद पूरा देश काफी गुस्से और आक्रोश में है. लोग सरकार से जहां पाकिस्तान को उचित सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं वहीं अपने-अपने स्तर से हर कोई शहीदों के परिवारवालों की मदद के लिए आगे भी आ रहा है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार इसी कड़ी में बिहार के शेखपुरा की जिलाधिकारी (DM) इनायत खान ने अपनी तरफ से पहल की है. उन्होंने बिहार से ताल्लुक रखने वाले दो CRPF जवानों (संजय कुमार सिन्हा और रतन कुमार ठाकुर) की शहादत को सलाम करते हुए एक के परिवार को गोद लेने (Adopt) की इच्छी जताई है. Inayat Khan, DM Sheikhpura, Bihar: Also, as an individual, I would like to adopt one of the families of the two martyrs (Constable Sanjay Kumar Sinha from Patna & Ratan Kumar Thakur from Bhagalpur). #PulwamaTerrorAttack (16.02.2019) https://t.co/eoAOc5HZKm — ANI (@ANI) February 18, 2019 इसके अलावा डीएम खान ने शहीद जवानों के परिवारवालों की मदद के लिए बैंक में अकाउंट भी खोला है. उन्होंने इसमें अपने दो दिन की सैलरी (Salary) दान में देने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सबको एक होकर सहयोग करने की जरुरत है. आम लोगों की शहीदों के प्रति यही सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी. इनायत खान ने बताया कि 10 मार्च तक बैंक खाते में जितनी भी रकम इक्टठा होगी उसे दोनों शहीदों के परिवारों में बराबर-बराबर हिस्से में दिया जाएगा. Inayat Khan, DM Sheikhpura, Bihar: Orders issued to open account to raise funds for families of 2 martyrs (Constable SK Sinha from Patna&RK Thakur from Bhagalpur). Whatever amount will be collected by 10 Mar, will be divided&given to the two families. #PulwamaTerrorAttack (16.02) pic.twitter.com/unFD6G45uZ — ANI (@ANI) February 18, 2019 JeM के स्थानीय सदस्य ने CRPF के काफिले पर किया था आतंकी हमला बता दें कि 14 फरवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में NH-44 (नेशनल हाईवे) से गुजर रहे CRPF के काफिले (Convoy) पर आतंकवादी हमला हुआ था. इस आत्मघाती हमले में देश के चालीस बहादुर जवान शहीद हो गए थे और दर्जनों अन्य घायल हुए थे. बाद में पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने इस कायराना हमले की जिम्मेदारी ली थी. इस आतंकी हमले में बिहार के रहने वाले दो CRPF जवानों- पटना के संजय कुमार सिन्हा और भागलपुर के रतन कुमार ठाकुर ने भी अपनी शहादत दी थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DSZI7V

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S