सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pulwama Attack: पाकिस्तान ने भी भारत से वापस बुलाया अपना High Commissioner

पुलवामा आतंकी हमले के बाद पैदा हुए ताजा हालात में भारत के बाद अब पाकिस्तान ने भी अपने उच्चायुक्त (High Commissioner) सोहेल महमूद को वापस बुला लिया है. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैसल ने भारत से अपने हाई कमिश्नर बुलाए जाने की पुष्टि की. इसके बाद पाकिस्तानी हाई कमिश्नर सोहेल महमूद आज यानी सोमवार सुबह दिल्ली से इस्लामाबाद के लिए रवाना हो गए हैं. Dr Mohammad Faisal, Spokesperson Ministry of Foreign Affairs, Pakistan tweets, "We have called back our High Commissioner in India for consultations. He left New Delhi this morning." pic.twitter.com/o7nDZY8TUY — ANI (@ANI) February 18, 2019 दरअसल भारत ने पुलवामा हमले के अगले दिन यानी 15 फरवरी को इस्लामाबाद से अपने हाई कमिश्नर अजय बिसारिया को वापस बुला लिया था. इसलिए माना जा रहा है कि पाकिस्तान ने भी बदले की कार्रवाई के तहत यह कदम उठाया है. हालांकि पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. फैसल ने इससे इनकार किया है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि पाकिस्तान ने अपने हाई कमिश्नर को विचार-विमर्श के लिए वापस बुलाया है. We have called back our HIgh Commissioner in India for consultations. He left New Delhi this morning . — Dr Mohammad Faisal (@ForeignOfficePk) February 18, 2019 JeM के स्थानीय सदस्य ने CRPF के काफिले पर किया था आतंकी हमला बता दें कि 14 फरवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में NH-44 (नेशनल हाईवे) से गुजर रहे CRPF के काफिले (Convoy) पर आतंकवादी हमला हुआ था. इस आत्मघाती हमले में देश के चालीस बहादुर जवान शहीद हो गए थे और दर्जनों अन्य घायल हुए थे. बाद में पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने इस कायराना हमले की जिम्मेदारी ली थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2IiSjVe

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S