जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले के बाद शुक्रवार सुबह सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमिटी (CCS) की अहम बैठक होगी. मिली जानकारी के मुताबिक, यह बैठक सुबह 9.15 में शुरू होगी. इसमें सरकार कई अहम फैसले ले सकती है. जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों ने विस्फोटकों से लदे एक वाहन को CRPF की एक बस में मार दिया था. अब तक के सबसे बड़े हमले में 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए हैं. इस हमले की खबर मिलते ही केंद्र सरकार समेत तमाम एजेंसियां लगातार बैठके कर रही हैं. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से बात की है और स्थिति का जायजा लिया है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TUmm72
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TUmm72
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें