सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pulwama Attack: अमूल गर्ल भी हुई भावुक, दिया ये संदेश

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को CRPF के जवानों पर एक आत्मघाती हमला हुआ. इसमें हमलावर ने अपनी स्कॉर्पियो एसयूवी को सेना के कॉन्वॉय में घुसा दिया जिसमें 40 जवान शहीद हो गए. हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने ली है. आज पूरा देश जवानों की मौत पर रो रहा है. सभी शोक में और गुस्से में हैं. सभी नेताओं - राजनेताओं से लेकर फिल्मी सितारों और खेल जगत की हस्तियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी है. ये भी पढ़ें: Pulwama Attack LIVE: सर्वदलीय बैठक खत्म, राजनाथ सिंह ने कहा- हिंसा फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई देश के साथ खड़े होने में अमूल भी पीछे नहीं है. अमूल ने भी बहादुर जवानों को भावपूर्ण कार्टून के जरिए श्रद्धांजलि दी है. इस कार्टून में अमूल ने 1964 की फिल्म हकीकत से मोहम्मद रफी द्वारा गाए गए हिट गाने 'कर चले हम फिदा जान-ओ-तन साथियों' के जरिए दिया है. इस गीत के बोल को थोड़ा बदल दिया है. उन्होंने लिखा है 'कर चले तुम फ़िदा जान-ओ-तन साथियों, अब हमारे हवाले वतन साथियों.' #Amul Topical: Homage to our CRPF martyrs... pic.twitter.com/Q6mEl3eV7I — Amul.coop (@Amul_Coop) February 15, 2019 कार्टून में सभी की चहेती अमूल गर्ल ने अपने हाथ में एक मोमबत्ती ली हुई है. इस कार्टून ने ऑनलाइन कई लोगों को भावुक कर दिया. ये भी पढ़ें: पुलवामा हमले पर सिद्धू के बयान के बाद मचा बवाल, The Kapil Sharma Show से छुट्टी होने की खबर जम्मू से श्रीनगर जा रही 2,547 सीआरपीएफ कर्मियों के 78 बसों के काफिले पर ये हमला हुआ था. हमले में 40 सैनिक शहीद हो गए. इस हमले के लिए जिम्मेदार आत्मघाती हमलावर की पहचान दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के गुंडीबाग गांव के निवासी 20 वर्षीय आदिल अहमद डार के रूप में की गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ऑल पार्टी मीटिंग की. हमले के बाद पीएम ने कहा कि इस घिनौनी हरकत करने वालों को 'भारी कीमत' चुकानी पड़ेगी. ये भी पढ़ें: आतंक के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ पूरा विपक्ष, All Party Meet में 3 सूत्रीय प्रस्ताव पास

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SYLTOU

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S