मोदी सरकार में मंत्री के.जे अल्फोंस ने पुलवामा हमले के मद्देनजर अपनी एक तस्वीर के गलत इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई है. उन्होंने केरल के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर शिकायत की कि कुछ शरारती तत्व शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान वसंत कुमार के अंतिम संस्कार में ली गई उनकी तस्वीर को ‘सेल्फी’ (Selfie) के तौर पर पेश कर रहे हैं. Union Minister KJ Alphons to Kerala DGP: I attended the last ceremonial rites of Vasantha Kumar, who sacrificed his life for the nation, on 16th Feb at Wayanad. Some person had taken my photographs standing near the coffin. My media secretary had put the same on Facebook. pic.twitter.com/P7q2EQOK1b — ANI (@ANI) February 18, 2019 अपने पत्र में केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने कहा कि वो 16 फरवरी को वायनाड में वसंत कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा, ‘किसी ने ताबूत के नजदीक खड़ी मेरी तस्वीर ली थी. मेरे मीडिया सचिव ने यही तस्वीर मेरे फेसबुक पर लगा दी. तस्वीर को मेरे द्वारा सेल्फी लेने का आरोप लगाते हुए कुछ शरारती तत्वों ने सोशल मीडिया पर मेरे खिलाफ फर्जी खबरें फैला दी. उन शरारती तत्वों के कृत्य ने जनता में मेरी प्रतिष्ठा धूमिल की है जो भारतीय दंड संहिता (IPC) के प्रवाधानों के तहत एक दंडनीय अपराध है.’ KJ Alphons to Kerala DGP: It's uncharitable, unbecoming&illegal to spread false news when I, representing the nation as a Union Minister, was paying homage to a jawan who laid down his life for the nation. Kindly take appropriate action against culprits and bring them before law. — ANI (@ANI) February 18, 2019 CRPF के काफिले पर JeM के सदस्य ने किया था आतंकी हमला बता दें कि 14 फरवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे के लगभग जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले (Convoy) पर आतंकवादी हमला हुआ था. इस आत्मघाती हमले में देश के चालीस बहादुर जवान शहीद हो गए थे और दर्जनों अन्य घायल हुए थे. बाद में पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने इस कायराना हमले की जिम्मेदारी ली थी. [caption id="attachment_192257" align="alignnone" width="1002"] जैश के फिदायीन कश्मीरी आतंकी ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी को सीआरपीएफ जवानों को ले जा रहे बस से टकरा दिया था[/caption] पुलवामा आतंकी हमले की अमेरिका और खाड़ी (Gulf) के ज्यादातर देशों समेत दुनिया भर के देशों ने भारत के पाकिस्तान के खिलाफ लिए स्टैंड समर्थन किया है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DMmfDE
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DMmfDE
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें