सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pulwama Attack: शहादत का बदला लेने की उठ रही मांगों के बीच डीएस हुडा ने किया इस खतरे के लिए आगाह

14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले (Pulwama Attack) में 40 जवान शहीद हो गए थे. इन शहीद जवानों के लिए देशभर में कैंडल लाइट मार्च निकाले जा रहे हैं. पाकिस्तान से बदला लेने की मांग उठ रही है. कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि उरी हमले के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक एक बार फिर दौहराई जाए. हालांकि  लेफ्टिनेंट जनरल(रिटायर्ड) डीएस हुडा का मानना है कि यह जल्दबाजी होगी. ये डीएस हुडा वही हैं, जिन्होंने 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाई थी. डीएस हुडा ने कहा है कि इस मामले में सरकार और सुरक्षाबलों को सावधानी बरतनी चाहिए. न्यूज 18 के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल हुडा ने शनिवार को दिए गए एक इंटरव्यू में कहा, 'पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई संभावित है.' हुडा का मानना है कि इस विवाद को सुलझाने के लिए सभी पक्षों को एक बार फिर सोचना चाहिए और बातचीत करनी चाहिए. हुडा अपने कार्यकाल के दौरान नॉर्दन कमांड का कार्यभार देख रहे थे. दअसल 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले को अब तक की सबसे बड़ी आतंकवदी घाटना माना जा रहा है.  भारत ने इस हमले के बाद कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए कहा था कि जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और बदला लिया जाएगा. मगर डीएस हुडा का मानना है कि ये फैसला जल्दबाजी वाला हो सकता है. सर्जिकल स्ट्राइक पर क्या बोले हुडा? वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर बात करते हुए हुडा ने कहा, ये जरूरी था और हमें यह करना था. अब इस पर इतनी राजनीति हुई, यह सही है या गलत... यह तो हमें राजनेताओं से पूछना चाहिए.' 2016 में उरी हमले का प्रतिशोध लेने के लिए भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों की भारी तैनाती के बावजूद सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था और आतंकवादियों को मार गिराया था. उरी हमले में 19 सैनिक शहीद हुए थे. हमला करने वाले तीन आतंकियों को भी भारत ने तत्काल मार गिराया था. भारत ने उरी हमले को समर्थन देने का आरोप पाकिस्तान पर लगाया था. भारत ने दावा किया था कि सभी आतंकी पाकिस्तानी नागरिक थे.  

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GwzqfL

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S