पुलवामा में पिछले 10 घंटो से सुरक्षाबल और आंतकियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ जारी है. जानाकरी के मुताबिक इस मुठभेड़ में 14 फरवरी को हुए पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड अब्दुल गाजी रशिद मारा दिया गया है. पुलवामा में हुए हमले को भले ही 21 साल के आदिल अहमद डार के जरिए अंजाम दिया गया गो लेकिन इसके पीछे असली गिमाग गाजी का ही था. माना जा रहा था कि पुलवामा हमले को अंजाम देने के बाद गाजी घाटी में ही छिपा हुआ था. जिसके बाद उसे ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे थे. कौन है गाजी रशिद गाज़ी रशीद को रशीद अफगानी के नाम से भी जाना जाता है. वह जैश का टॉप कमांडर है जिसे IED एक्सपर्ट भी माना जाता है. दरअसल जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर अपने भतीजे के जरिए घाटी में आतंकी हरकतों को अंजाम देता था. लेकिन पिछले साल ऑपरेशन ऑलआउट के दौरान सुरक्षाबलों ने उसे मार गिराया था. जिसके बाद से ही मसूद अजहर ने कश्मीर की जिम्मेदारी अब्दुल रशीद गाजी को दी थी. गाजी मसूद का सबसे भरोसेमंद साथी माना जाता है. वो अफगानिस्तान में भी आतंकी गतिविधियों की साजिश रचता रहा है. जानकारी के मुकाबिक अफगानिस्तना में वो जैश के आतंकियो को ट्रेनिंग भी देता था. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक गाजी 9 दिसंबर को सीमा पार कर घाटी में घुस आया था. जिसके बाद उसकी तलाश में घाटी में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी था.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GMEbRC
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GMEbRC
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें