सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pulwama Encounter: एक मेजर सहित 4 जवान शहीद, जैश के दो आतंकी घेरे में

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) जिले के पिंगलान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार सुबह से ही मुठभेड़ जारी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस इलाके में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका जाताई जा रही है. इस मुठभेड़ में अब तक एक मेजर सहित 4 जवान शहीद हो गए हैं और एक जवान घायल है. वहीं एक स्थानीय नागरिक की भी मौत की खबर सामने आ रही है. सुरक्षाबल पिंगलान और उसके आसपास के इलाकों की घेराबंदी कर तेजी से सर्च अभियान चला रहे हैं. Visuals: The 4 Army personnel including a Major, who were killed in action during encounter between terrorists and security forces, in Pinglan area of Pulwama district, belonged to 55 Rashtriya Rifles. #JammuAndKashmir (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/Wa2sxz3bzT — ANI (@ANI) February 18, 2019 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलवामा में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है और पूरे इलाके को घेर लिया गया है. 55 RR, पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त ऑपरेशन जारी है. सूत्रों की मानें तो ये आतंकी 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले के फिदायीन हमलावर आदिल अहमद डार से जुड़े हुए हैं. फिलहाल दोनों तरफ से रुक रुक कर फायरिंग जारी है. Jammu And Kashmir: An encounter has started between terrorists and security forces in Pinglan area of Pulwama district in South Kashmir. 2-3 terrorists are reportedly trapped. More details awaited. — ANI (@ANI) February 17, 2019 पुलवामा के आसपास के करीब 15 गांवों की घेराबंदी कर दी गई है बता दें कि पुलवामा के लेथपोरा में CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा बलों की ओर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. इस हमले के बाद पुलवामा के आसपास के करीब 15 गांवों की घेराबंदी कर दी गई है. बता दें पुलवामा में ही बीते गुरुवार को सीआरपीएफ (CRPF) के एक काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हुए थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली है. इसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. अलगाववादी नेताओं को मिली सुरक्षा वापस ले ली है पुलवामा हमले के बाद केंद्र सरकार भी ऐक्शन में है. शहादत से देशभर में पैदा हुए आक्रोश को देखते हुए सरकार ने अलगाववादी नेताओं को मिली सुरक्षा वापस ले ली है, जिनमें ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस (APHC) के चेयरमैन मीरवाइज उमर फारूक, शब्बीर शाह, हाशिम कुरैशी, बिलाल लोन, फजल हक कुरैशी और अब्दुल गनी बट शामिल हैं. अधिकारियों ने बीते रविवार को बताया कि इन 6 नेताओं और दूसरे अलगाववादियों को किसी भी तरह से सुरक्षा कवर नहीं दिया जाएगा. ऑर्डर के मुताबिक रविवार शाम से ही अलगाववादियों को मिली सभी सुरक्षा और गाड़ियों को हटा लिया गया है. किसी भी प्रकार से इन 6 या किसी दूसरे अलगाववादियों को कोई कवर या सुरक्षा बल उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे. अगर उन्हें सरकार के द्वारा कोई दूसरी सुविधाएं मिल रही हैं तो वे भी तत्काल हटा ली जाएंगी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TVCN2W

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S