सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pulwama encounter: आतंकियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, एक आतंकी भी ढेर

जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके में हुई इस मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है. जब कि एक जवान घायल हो गया है. इसके अलावा सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को भी मार गिराया है. J&K Police on today's Pulwama encounter: One Army jawan lost his life and another jawan was injured in action during the encounter with terrorists. One terrorist was also neutralised. Case registered and investigation underway. #JammuAndKashmir — ANI (@ANI) February 12, 2019 बताया जा रहा है कि आतंकियों के बारे में इंटेलिंजे का इनपुट मिलने के बाद इंडियन आर्मी की 50 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 182 rd बटालियन और एसओजी पुलवामा की टीमों ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था. पुलवामा में मुठभेड़ के दौरान एहतियातन मोबाइल इंटरनेट सर्विसेस अस्थाई तौर पर बंद कर दी गई हैं. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने रात में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में रतनीपुरा इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने से अभियान मुठभेड़ में बदल गया. सुरक्षाबलों ने भी उनकी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और इलाके की घेराबंदी कर ली गई है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DvVrYc

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S