सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Pulwama Terrorist Attack: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को कश्मीर में प्रमुखता क्यों दे रहा है ISI

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को भीषण आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. इस पाकिस्तानी आतंकी संगठन की स्थापना मसूद अजहर नामक आतंकी ने की थी. अब सवाल ये उठता है पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को कश्मीर में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद क्यों इतना पसंद है? इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक एक खुफिया पुलिस रिपोर्ट ने बीते साल बताया था कि लश्कर ए तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठन इंटरनेशनल जांच के घेरे में हैं. लश्कर का संस्थापक हाफिज सईद दुनिया के सबसे वांछित आतंकियों में एक है और उसके सिर पर 10 मिलियन डॉलर का इनाम है. जैश-ए-मोहम्मद के सबसे आगे आने का कारण (घाटी में उग्रवाद का) लश्कर और उसके प्रमुख की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय जांच के कारण हो सकता है. 2017 आतंकियों के लिए बहुत घातक साबित हुआ था. लश्कर और हिजबुल के कई टॉप कमांडर मारे गए थे. जिसके बाद पाकिस्तान से ऑपरेट करने वाले आतंकियों ने घाटी में जैश कैडर को जिंदा किया और उसे फिदायीन हमलों के लिए तैयार किया जिससे इस बीच लश्कर और हिजबुल को तैयार होने का मौका मिल जाए. सुरक्षाबलों का मानना है कि कश्मीर में जैश ने अगस्त 2016 से अपने पैर जमाने शुरू किए थे. जिसकी शुरुआत कुपवाड़ा और पुंछ से हुई थी. उस दौरान हिजबुल कमांडर बुरहान बानी की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन हो रहे थे. जैश को जिंदा करने में सबसे महत्वपूर्ण स्थानीय कमांडर नूर मुहम्मद तांत्रे उर्फ नूर त्राली था. 2018 में जैश ने कश्मीर में आतंकियों को स्नाइपर हमलों के लिए तैयार किया. अक्टूबर 2018 में, जब सुरक्षा बलों ने एक जैश स्नाइपर दस्ते को खत्म किया, तो उसका शीर्ष कमांडर उस्मान हैदर, जैश प्रमुख मसूद अजहर का भतीजा निकला. जैश एक देवबंदी इस्लामिक संगठन है, जिसके देवबंदी अफगान तालिबान, पाक तालिबान, एंटी शिया लश्कर-ए-झांगवी और अल-कायदा से करीबी संबंध हैं. ये भी पढ़ें: Pulwama Attack का राज खोलेगी लाल Eeco कार और JeM को ना कह चुका युवक ये भी पढ़ें: पुलवामा अटैक: अफगान War Veteran ने फिदायीन आतंकी को दी थी ट्रेनिंग, दिसंबर में घुसपैठ कर हुआ था दाखिल

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2V2B4sE

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S