सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा जैसी घटनाएं सुरक्षा में बिना किसी खामी की नहीं होतीं: पूर्व RAW चीफ विक्रम सूद

बीते गुरुवार को CRPF के काफिले पर हुए आत्मघाती हमले में 40 सैनिकों की शहादत पर पूर्व RAW चीफ विक्रम सूद ने दो टूक शब्दों में कहा कि, 'ऐसी घटनाएं बिना सुरक्षा व्यवस्था में खामी के नहीं हो सकती.' सूद ने कहा कि, 'मुझे ये नहीं मालूम की आखिर गलती कहां हुई, लेकिन इस तरह की घटनाएं बिना सुरक्षा व्यवस्था में चूक के नहीं घटती.' रिपोर्टरों से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'असल में क्या हुआ ये मुझे नहीं पता. जाहिर है कि वहां एक से ज्यादा लोग शामिल थे. वहां एक आदमी होगा जो बारूद लेकर आया होगा. किसी ने उसे एक साथ रखा होगा. कोई कार लेकर आया होगा. उन्हें गाड़ियों की आवाजाही की जानकारी है.' ये भी पढ़ें: Pulwama Attack: महबूबा मुफ्ती के दौरे से पहले जम्मू में PDP का दफ्तर सील साथ ही उन्होंने कहा, 'उन्हें वो जगह पता थी जहां उन्हें हमला करना था. इस पूरी घटना को अंजाम देने में एक से ज्यादा लोग शामिल होंगे. और ये लड़का जिसने आत्मघाती हमला किया उसे चुना गया होगा. ये कहना बहुत जल्दबाजी होगी कि ए ने गलती की या फिर बी ने.' न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सेना और सरकार की तरफ से होने वाली कार्यवाही के बारे में उन्होंने कहा, 'ये कोई बॉक्सिंग मैच नहीं है. जैसा पीएम ने कहा कि ये आप अपनी सहूलियत, अपने हिसाब से और अपनी चुनी हुई जगह के हिसाब से करें. ये आज या कल में नहीं होता.' कश्मीर मसले पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 'सबसे पहले तो हम जो भी करते हैं उसमें हमें निरंतरता बनाए रखनी होगी. दूसरी बात ये है कि ये भारत की तरफ से उठाया जाने वाला कदम होना चाहिए न कि किसी पार्टी की तरफ से उठाया गया कदम.' इसके पहले पूर्व RAW चीफ ने कहा, 'एक सिस्टम होना चाहिए जिसके जरिए आप ईमानदारी से ये रिसर्च कर सकें कि आखिर चीजें क्यों गलत हुईं. हम अपनी असफलताओं से जानें जाते हैं. लेकिन इससे कोई दिक्कत नहीं है क्योंकि इससे हमें बहुत कुछ सीखने के लिए मिलता है.' ये भी पढ़ें: पुलवामा हमले पर पाक के विदेश मंत्री ने कहा- शक था कि चुनाव के पहले भारत में हो सकता है ऐसा कुछ  

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2NbfLlP

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S