सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पटना में RLSP के आक्रोश मार्च पर पुलिस लाठीचार्ज, उपेंद्र कुशवाहा घायल

बिहार की राजधानी पटना में शिक्षा व्यवस्था मुद्दे को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के नेताओं-कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी हैं. इस घटना में पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरएलएसपी अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत कई लोगों को चोट पहुंची है. दरअसल शनिवार को आरएलएसपी ने बिहार में शिक्षा में सुधार के मुद्दे पर जन आक्रोश रैली निकाली थी. इसका नेतृत्व उपेंद्र कुशवाहा खुद कर रहे थे. यह मोर्चा जब डाकबंगला चौराहे तो वहां तैनात पुलिसबल से आरएलएसपी कार्यकर्ताओं की कहासुनी हो गई. घायल कुशवाहा को बाद में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया. लाठीचार्ज की घटना पर उपेंद्र कुशवाहा ने राज्य की नीतीश सरकार पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने लाठी चलवाई है हमारे लोगों पर, मुझको चोट आई है. हमारे अनेक साथियों को पुलिस की लाठियां लगी हैं. Visuals: Police lathi charge during RLSP's Jan Aakrosh rally in Patna. RLSP Chief Upendra Kushwaha also present at the spot, says "Nitish Kumar ne lathi chalvayi hai humare logo par, mujhko chot aayi hai. Humare anek sathiyo ko lathi lagi hai" pic.twitter.com/YZoApZYK1K — ANI (@ANI) February 2, 2019 उन्होंने कहा कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था को लगातार चौपट किया गया, जिसको लेकर आरएलएसपी राज्यपाल से मिल कर अपना उन्हें ज्ञापन सौंपेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा में सुधार के लिए बिहार सरकार को अविलंब उनकी सभी मांगें माननी होगी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HHHSdk

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S