सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चेन्नई में खुला भारत का पहला 'Robot Restaurant', आप भी आना चाहेंगे यहां?

आप जब भी रेस्टोरेंट जाते होंगे तो अक्सर आपको वहां वेटर (Waiter) या वहां का स्टाफ ऑर्डर लेते मिला होगा. मगर अगली बार जब आप रेस्टोरेंट जाएं तो आपके सामने हाड़-मांस के इंसान के बजाए आधुनिक कल-पुर्जे लगा कोई रोबोट ऑर्डर लेने आए तो यकीनन आप हैरान हो जाएंगे. तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक ऐसा रेस्टोरेंट खुला है जहां रोबोट कस्टमर्स को सर्व (Serve) करते हैं. यहां रोबोट न केवल खाना परोसते हैं बल्कि वो कस्टमर्स से अंग्रेजी और तमिल भाषा में ऑर्डर भी लेंगे. न्यूज़ एजेंसी एएनआई के अनुसार यह हाइटेक रेस्टोरेंट चेन्नई के बाहरी इलाके (Suburb) पोरूर में स्थित है. इस रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पर भी रोबोट को ही बिठाया गया है. इस अनोखे रेस्टोरेंट में नीले और सफेद रंगों के सात रोबोट की टीम काम कर रही है. Chennai's Porur gets its first 'Robot Restaurant' where robots not only serve as waiters but also interact with customers in English and Tamil Read @ANI Story | https://t.co/ibzxDKiZcs pic.twitter.com/214yn23SWs — ANI Digital (@ani_digital) February 5, 2019 रेस्टोरेंट के जनरल मैनेजर (GM) कैलाश ने बताया कि हम हर टेबल पर मेन्यू रखते हैं एक बार कस्टमर जब फूड आइटम सेलेक्ट कर लेता है, इस ऑर्डर को बनने के लिए पैंट्री (किचन) में भेज दिया जाता है. फिर जब ऑर्डर बनकर तैयार हो जाता है तो रोबोट उसे कलेक्ट कर लेता है और उसे कस्टमर के टेबल पर सर्व कर आता है. उन्होंने बताया कि यह रोबोट्स कस्टमर्स से बातचीत (Interact) कर सकते हैं और टेबल नंबर के बारे में भी उन्हें गाइड कर सकते हैं. इस काम के लिए रोबोट्स को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उनसे कोई चूक नहीं हो. यह रोबोट रेस्टोरेंट में कस्टमर्स के लिए ड्रिंक और फूड सर्व करते हैं. विशेष रूप से तैयार किए गए इन रोबोट्स की कीमत 5 लाख रुपए है. इन रोबोट्स को ऑपरेट करने के लिए होटल स्टाफ को भी विशेष ट्रेनिंग दी गई है. होटल स्टाफ भी इन रोबोट्स का निर्माण करने वालों के बराबर संपर्क में रहते हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RHoTiT

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S