सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

RRB Result 2019: जल्द आ सकता है ग्रुप D का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

रेलवे भर्ती ग्रुप D का परिणाम जल्द ही जारी होने वाला है. माना जा रहा है कि मिड फरवरी तक रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे. वहीं कुछ मीडिया सूत्रों का कहना है कि रिजल्ट 13 फरवरी को जारी होंगे. लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. जैसे ही कोई पुष्टि होती है, इसकी खबर सभी RRB वेबसाइट्स पर भेज दी जाएंगी. साथ ही रिजल्ट के डेट की जानकारी भी साझा होगी. एनडीटीवी के अनुसार रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी आरआरबी वेबसाइट पर जाना होगा. इसके लिए सबसे पहले उन्हें रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉग इन करना होगा. ऐसे करें चेक - अपने रीजन की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं RRB Ahmedabad, RRB Ajmer, RRB Allahabad, RRB Bangalore, RRB Bhopal, RRB Bhubaneshwar, RRB Bilaspur, RRB Chandigarh, RRB Chennai, RRB Gorakhpur, RRB Guwahati, RRB Jammu, RRB Kolkata, RRB Malda, RRB Mumbai, RRB Muzaffarpur, RRB Patna, RRB Ranchi, RRB Secunderabad, RRB Siliguri, RRB Thiruvananthapuram - वेबसाइट पर दिए गए ग्रुप डी रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें. -अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन कर करें -आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा. - आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट भी ले सकते हैं. कितने पद? कैसे होगी परीक्षा? ग्रुप डी के 62 हजार 907 पदों पर भर्ती चल रही थीं. ग्रुप डी के पदों पर पहले स्टेज की भर्ती परीक्षा 17 सितंबर 2018 से 17 दिसंबर 2018 तक आयोजित की गई थी. ऐसे में पहले स्टेज की परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को दूसरे स्टेज की परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. लिखित परीक्षा के बाद बॉडी फिटनेस का टेस्ट लिया जाएगा. उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता चेक करने के लिए उनसे (पुरुषों) दो मिनट में 100 मीटर तक 35 किलो का भार उठवाकर देखा जाएगा. वहीं महिलाओं को 20 किलो का. इसके साथ ही दोनों को 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SmRXRW

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S